Tamil Nadu Election Vijay: द्रविड़ किले को ढहा पाएंगे विजय? बिना संगठन की पार्टी TVK उड़ाएगी सबकी नींद!

Tamil Nadu Election Vijay: तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से दो ध्रुवों डीएमके और एआईएडीएमके (DMK Vs AIADMK) के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदलती दिख रही है। बीजेपी ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया है। साथ ही, फिल्मों से राजनीति में आए सुपरस्टार विजय भी एक तीसरा फैक्टर हैं। ऐसी खबरें हैं कि विजय की पार्टी टीवीके को बीजेपी ने गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। टीवीके फिलहाल मास अपील पर चलने वाली पार्टी है, लेकिन इसके बावजूद डीएमके की नींद उड़ा रही है।

2026 का विधानसभा चुनाव दो ध्रुवों के बीच संघर्ष के बजाय त्रिकोणीय होता दिख रहा है। तीसरी ताकत के रूप में टीवीके (Tamilaga Vetri Kazhagam) उभरकर सामने आई है, जिसकी कमान अभिनेता-नेता जोसफ विजय चंद्रशेखर के हाथ में है। अपनी मास अपील के दम पर वह संगठन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल है कि क्या वह द्रविड़ पॉलिटिक्स की काट साबित होंगे?

Tamil Nadu Election Vijay

Thalapathy Vijay Politics: द्रविड़ राजनीति की काट बनेंगे विजय?

- 1960 के दशक से ही तमिलनाडु की राजनीति में द्रविड़ विचारधार की राजनीति हावी रही है। डीएमके और एआईएडीएमके दोनों ही द्रविड़ राजनीति का दावा करने वाली पार्टियां हैं। बीजेपी तमाम कोशिश के बावजूद अब तक चुनावी सफलता नहीं चख सकी है।

- विजय फिल्मों की दुनिया से आए हैं, लेकिन वह तमिलनाडु के सुपरस्टार हैं। तमिल राजनीति में एमजीआर, जयललिता और करुणानिधि से लेकर कमल हासन तक फिल्मों के जरिए ही राजनीति में आए हैं।

- राजनीति में आने से पहले अपनी फिल्मों से भी उन्होंने अलग पहचान बनाई है। रोमांटिक चॉकलेटी हीरो की छवि से आगे बढ़कर पिछले कुछ सालों से वह लगातार सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में कर रहे हैं। इसके बाद से यह सवाल उठ रहा है कि वह द्रविड़ राजनीति के विकल्प बन पाएंगे?

Vijay Politics: राजनीति में आने से पहले की है काफी तैयारी

विजय का राजनीतिक सफर अचानक नहीं, बल्कि सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने पहले अपने फैन बेस को सामाजिक कार्यों के जरिए मजबूत किया। 'विजय मक्कल इयक्कम' के माध्यम से ब्लड डोनेशन, शिक्षा सहायता और राहत कार्यों ने उनकी छवि को जमीन से जुड़े स्टार के तौर पर बदली है। यही कारण है कि उनकी फिल्मी इमेज गरीबों के मसीहा और एंटी-सिस्टम हीरो अब राजनीतिक ब्रांड बन चुकी है। अपनी पार्टी लॉन्च करने से पहले उन्होंने सामाजिक कार्यों और अपनी सादगी भरी जीवनशैली के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की।

DMK का विकल्प बनेंगे विजय?

डीएमके लगातार दो बार से प्रदेश की सत्ता में है और जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके पहले जैसी मजबूत स्थिति में नहीं है। विजय खुले तौर पर DMK के विकल्प के तौर पर खुद को पेश करते हैं। AIADMK नेतृत्व संकट और पहचान की लड़ाई से जूझ रही है। इस बीच TVK खुद को "एंटी-डीएमके और एंटी-एआईएडीएमके विकल्प के रूप में पेश कर रही है। विजय का संदेश साफ है पुरानी राजनीति से अलग एक नया मॉडल। साथ ही, वह अपनी तमिल पहचान को भी मजबूती से रखते हैं।

Tamil Nadu Election: वोट बैंक की नई गणित में कहां फिट होंगे विजय?

- इस चुनाव का असली खेल सीटों से ज्यादा वोट शेयर में छिपा है। विजय की रणनीति अलग-अलग वर्गों में धीरे-धीरे सेंध लगाने की है:

- युवा वोटर्स: उनकी फिल्मी इमेज और एंटी-एस्टैब्लिशमेंट स्टाइल युवाओं को आकर्षित कर रही है

- महिला वोटर्स: शराबबंदी जैसे वादे इस वर्ग में असर डाल सकते हैं

- ग्रामीण वोटर्स: पुराने नेटवर्क के जरिए धीरे-धीरे पकड़ बनाने की कोशिश

- शहरी मिडिल क्लास: भ्रष्टाचार और गवर्नेंस जैसे मुद्दों पर फोकस

अगर TVK 10-15% वोट भी हासिल करती है, तो यह सीधे तौर पर DMK और AIADMK का गणित बिगाड़ सकती है।

विरासत बनाम सेल्फमेड हीरो का संग्राम

इस चुनाव का एक बड़ा नैरेटिव उदयनिधि स्टालिन बनाम विजय भी बनता दिख रहा है। एक तरफ राजनीतिक विरासत, दूसरी तरफ सेल्फमेड हीरो की इमेज। यह मुकाबला सिर्फ नेताओं का नहीं, बल्कि दो अलग सोच का है। अगर विजय युवा और महिला वोटर्स को बड़े पैमाने पर जोड़ने में सफल होते हैं और संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर लेते हैं, तो वह तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। लेकिन अगर उनकी लोकप्रियता वोट में पूरी तरह तब्दील नहीं हो पाती, तो यह एंट्री प्रभावशाली होने के बावजूद अधूरी रह सकती है।

तमिलनाडु चुनाव 2026 अब सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक कहानी का मंच बन चुका है-जहां यह तय होगा कि विजय सिर्फ एक किरदार रहेंगे या पूरी कहानी बदल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+