Shailputri ki Aarti: इस नवरात्रि में करें मां शैलपुत्री की आरती, मिलेगा यश
Shailputri Maa ki Aarti: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर से हो रहा है। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपु्त्री की पूजा की जाती है। अगर आप इनकी पूजा पूरे मन के साथ करेंगे तो आपकी सारी ख्वाहिशें पूरी होंगी और आपको यश, बल और वैभव प्राप्त होगा। मां शैल पुत्री अपने बच्चों से बहुत प्रेम करती हैं और दोनों हाथों से अपना आशीष लुटाती हैं।

॥ आरती देवी शैलपुत्री की ॥ (Shailputri ki Aarti)
- शैलपुत्री माँ बैल असवार।करें देवता जय जय कार॥
- शिव-शंकर की प्रिय भवानी।तेरी महिमा किसी ने न जानी॥
- पार्वती तू उमा कहलावें।जो तुझे सुमिरे सो सुख पावें॥
- रिद्धि सिद्धि परवान करें तू।दया करें धनवान करें तू॥
- सोमवार को शिव संग प्यारी।आरती जिसने तेरी उतारी॥
- उसकी सगरी आस पुजा दो।सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥
- घी का सुन्दर दीप जला के।गोला गरी का भोग लगा के॥
- श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें।प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥
- जय गिरराज किशोरी अम्बे।शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥
- मनोकामना पूर्ण कर दो।चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥
शैलपुत्री की आरती कितने बजे होती है?
शैलपुत्री की आरती सुबह-शाम तीन दिन होती है।
नवरात्रि की आरती कितनी बार करनी चाहिए?
नवरात्रि की आरती दिन में दो बार होनी चाहिए।
शैलपुत्री की आरती के नियम
शैलपुत्री की आरती करते वक्त आपका मन और तन दोनों स्वच्छ होना चाहिए। आप नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनकर आरती करें।

शैलपुत्री की आरती किस लिए करते हैं?
बच्चे की यश, शांति और तरक्की के लिए ये आरती की जाती है।
जगदम्बे काली की भी आरती रोज करें
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
तेरे भक्त जनो पर,
भीर पडी है भारी माँ ।
दानव दल पर टूट पडो,
माँ करके सिंह सवारी ।
सौ-सौ सिंहो से बलशाली,
अष्ट भुजाओ वाली,
दुष्टो को पलमे संहारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
माँ बेटे का है इस जग मे,
बडा ही निर्मल नाता ।
पूत - कपूत सुने है पर न,
माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखियो के दुखडे निवारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
नही मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना माँ ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन मे,
इक छोटा सा कोना ॥
सबकी बिगडी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतियो के सत को सवांरती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
चरण शरण मे खडे तुम्हारी,
ले पूजा की थाली ।
वरद हस्त सर पर रख दो,
मॉ सकंट हरने वाली ।
मॉ भर दो भक्ति रस प्याली,
अष्ट भुजाओ वाली,
भक्तो के कारज तू ही सारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications