IPL 2026 Final: लगातार तीसरा फाइनल खेलेंगे RCB के ये 3 दिग्गज, IPL इतिहास में बनाएंगे अनोखी हैट्रिक!

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद आरसीबी इस मैच में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी।

आरसीबी के तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड (IPL 2026 Final)

इस फाइनल मैच के साथ ही आरसीबी के तीन खिलाड़ियों के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। ये खिलाड़ी लगातार तीसरे साल (2024, 2025 और 2026) आईपीएल फाइनल का हिस्सा बनने की दहलीज पर हैं, जो टीम के लिए अनुभव और मानसिक मजबूती का बड़ा स्रोत है। आरसीबी आईपीएल 2026 में लगातार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है।

IPL 2026 Final 1

भुवनेश्वर कुमार

36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है। वे साल 2024 में हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, जिसके बाद 2025 में वे आरसीबी की पहली खिताबी जीत के प्रमुख गवाह बने। अब 2026 में वे लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेंगे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड रखने वाले भुवी नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने और डेथ ओवर्स में अपनी सधी हुई गेंदबाजी से आरसीबी के सबसे भरोसेमंद हथियार साबित हुए हैं।

सुयश शर्मा

युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा भारतीय स्पिन गेंदबाजी के उभरते हुए सितारे हैं। भुवनेश्वर की तरह सुयश ने साल 2024 में केकेआर के साथ फाइनल का सफर तय किया था और फिर 2025 में आरसीबी के लिए प्लेऑफ सहित कई मैचों में मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। अपनी तीखी गुगली और मध्य ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने की क्षमता के कारण वे आरसीबी की खिताबी रक्षा के प्रमुख रणनीतिक स्तंभ बने हुए हैं।

फिल साल्ट

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिल साल्ट भी लगातार तीसरे आईपीएल फाइनल का हिस्सा बन रहे हैं, हालांकि उनका यह सफर मैदान से ज्यादा टीम स्क्वॉड तक सीमित रहा है। साल 2024 में केकेआर के दिनों के दौरान वे फाइनल एकादश का हिस्सा नहीं थे। वहीं, इस साल (2026) भी वे चोटिल होने के कारण पहले ही इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं, जिसके चलते वे खिताबी मुकाबले में मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+