UP में भीषण गर्मी के बीच जनता को लगा 440 वोल्ट का झटका! 10% महंगी हुई बिजली, सपा ने सरकार को घेरा

UP Electricity Price Hike: उत्तर प्रदेश में भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आम जनता और किसानों के लिए एक बहुत ही तगड़ी और बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। एक तो पहले से ही आम जनता और किसान चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली की अघोषित कटौती और आंधी-तूफान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के ऊपर अब एक और बहुत बड़ी मुसीबत बढ़ गई है।

दरअसल, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली के बिल में 10 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) वसूलने का फैसला किया है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बढ़ा हुआ बिल चुकाना होगा। आइए जानतें हैं बिजली विभाग के इस फैसले के साथ-साथ मौसम को लेकर क्या बड़ी अपडेट सामने आई है...

UP Electricity

10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क का बड़ा झटका
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने से तगड़ा झटका लगने जा रहा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को अपने नियमित बिजली बिल के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त राशि भी चुकानी होगी। यह बढ़ा हुआ शुल्क जून महीने के बिजली बिल के साथ जोड़कर आएगा।

बढ़ाई गई बिजली की दरों पर विभाग ने क्या कहा?
बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और कोयले-ईंधन की खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई करने के लिए फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके तहत उपभोक्ताओं के बिल में अलग से यह चार्ज जोड़ा जाएगा, जिसका सीधा असर प्रदेश के लाखों घरेलू, व्यावसायिक (कमर्शियल) और अन्य सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है।

बिजली कटौती से पहले ही हांफ रही है जनता

हैरानी की बात यह है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पूरा उत्तर प्रदेश भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार घंटों बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें आ रही हैं। इस चिलचिलाती गर्मी में उपभोक्ता पहले से ही अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं, और अब इस 10 फीसदी के अतिरिक्त आर्थिक बोझ ने आम जनता और किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।

स्मार्ट मीटर पर SP सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा हमला

अयोध्या में समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल सिर्फ 10% नहीं, बल्कि 100% तक बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पहले कि यह व्यवस्था लोगों को नुकसान पहुंचाए, इसे बंद कर देना चाहिए।

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी (UP Weather Forecast Alert)

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान और चेतावनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक भारी उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 और 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ-साथ 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तड़ित झंझावात आने की प्रबल संभावना है।

'बकरा हलाल होते देखा है,' गाजियाबाद में Bakrid पर दोस्त असद ने सूर्या को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम
'बकरा हलाल होते देखा है,' गाजियाबाद में Bakrid पर दोस्त असद ने सूर्या को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम

इसके साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। 31 मई को भी दोनों संभागों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, 1 जून से 4 जून तक मौसम साफ रहने और कोई चेतावनी नहीं होने की बात कही गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-7°C की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से 5-7°C की भारी वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3-5°C की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

UP: 'बहू-बेटी की सुरक्षा से समझौता नहीं,' CM योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, सपा-कांग्रेस पर भी बरसे
UP: 'बहू-बेटी की सुरक्षा से समझौता नहीं,' CM योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, सपा-कांग्रेस पर भी बरसे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+