Rama Ekadashi 2025 Aaj Hai: एकादशी आज, क्या है पूजा विधि, महत्व और सबकुछ?
Rama Ekadashi 2025 Aaj Hai: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का काफी महत्वपूर्ण है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से इंसान को सुख, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी का पावन दिन आज आया है।
आपको बता दें कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 :34 AM पर शुरू होने के बाद 17 अक्टूबर 2025 को 11:12 AM पर खत्म हो रही है। उदयातिथि मान्य होने की वजह से एकादशी आज यानी कि 17 अक्टूबर को है।

रमा एकादशी का महत्व (Ekadashi 2025)
राम एकादशी का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन से पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है, यही नहीं इस व्रत को रखने से पूर्व जन्मों के दोष दूर होते हैं।भगवान विष्णु की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह व्रत करने वाला व्यक्ति अपने पूर्वजों का उद्धार करता है। इस दिन उपवास और पूजा करने से मन की पवित्रता बढ़ती है और आत्मिक शांति मिलती है।
रमा एकादशी व्रत विधि (Ekadashi 2025)
एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें , पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें। भगवान विष्णु या श्रीराम की मूर्ति या चित्र को स्वच्छ वस्त्र पहनाएं। भगवान विष्णु को तुलसी, पीले फूल, चंदन, धूप, दीप और भोग अर्पित करें। श्रीराम के मंत्रों का जाप करें -"ॐ श्रीरामाय नमः"। विष्णु सहस्रनाम या रामचरितमानस का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
व्रत के नियम (Ekadashi 2025)
इस दिन अन्न का सेवन न करें। केवल फलाहार या जल ग्रहण करें।मन, वचन और कर्म से पवित्र रहें फिर अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें।भगवान को प्रसाद और जल अर्पित करके ब्राह्मण को भोजन कराएं, फिर स्वयं ग्रहण करें।इस व्रत से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति के पापों का क्षय होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications