Diwali 2025:100 साल बाद दिवाली पर त्रिगुही योग, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा,चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Diwali 2025 and Trigrahi Yoga: इस साल दिवाली का त्य़ोहार 20 अक्टूबर को है, रोशनी के पर्व का इंतजार बच्चों से लेकर बूढों तक को बेसब्री से होता है। रोशनी का ये त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां भी लेकर आता है लेकिन इस बार की दीपावली बेहद खास है क्योंकि इस साल पर्व पर पूरे 100 साल बाद त्रिगुही योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशिवालों की तो चांदी ही चांदी होने वाली है, वैसे ये योग सभी राशिवालों के लिए सकारात्मक रहेगा।
आपको बता दें कि त्रिग्रही योग तब बनता है, जब एक ही राशि में तीन ग्रह एकत्रित होते हैं और जब ये तीनो ग्रह शुभ संगति में बनते हैं तो ये सभी राशियों के लिए काफी लकी साबित होते हैं। यह जीवन में विशेष परिवर्तन, उन्नति और अवसर लेकर आते हैं और जातक को यश प्रदान करते हैं।

तुला राशि में बन रहा है त्रिगुही योग (Diwali 2025)
इस बार ये योग तुला राशि में बन रहा है, जहां सूर्य, बुध और मंगल की युति होगी, ये तुला संक्रान्ति यानी कि 17 अक्टूबर को तब घटित होगा जब सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे और इसका प्रभाव 3 नवंबर तक रहेगा।। ये सुखद संयोग है, जो कि तुला, धनु और मकर के लिए काफी शुभ होने वाला है जिसके बाद इन राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा और होगी लक्ष्मी कृपा, जो कि इन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करेंगी।
सबसे ज्यादा लाभ तुला वालों को (Diwali 2025)
सबसे ज्यादा लाभ तुला वालों को ही होने वाला है क्योंकि ये युति तुला राशि में बन रही है जो कि इनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी , इन्हें सम्मान और सफलता दिलाएगी। तो वहीं धनु और मकर को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा,जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।
त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर अच्छा (Diwali 2025)
त्रिग्रही योग की शुभता अधिकतर ग्रहों की स्थिति और कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है और निम्नलिखित बातों का ख्याल भी रखना जरूरी है...
- अचानक बड़ी योजनाएं, निवेश या कॉन्ट्रैक्ट बिना अध्ययन के न करें।शुभ मुहूर्त और मंत्रों का सहारा लें
- सूर्य नमस्कार करें , ये आपको शुभता दिलाएगा।
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस प्रकार के दुर्लभ योग के समय की गई दान-सेवा का प्रभाव बढ़ जाता है।
- ध्यान, जप, पठन-पाठन आदि से मन को शांति मिलेगी और ग्रहों की उलझनों को कम किया जा सकेगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications