Diwali 2025 Kab hai: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दिवाली? क्या है शुभ मुहूर्त?
Diwali 2025 Kab Hai: पांच दिवसीय दिवाली का इंतजार हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इसीलिए इसे "प्रकाश पर्व" कहा जाता है। दिवाली का धार्मिक ही नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक महत्व भी है। यह नया वित्तीय वर्ष आरंभ करने, घर-सफाई, सजावट और सौभाग्य वृद्धि का समय माना जाता है।
इस बार इसकी डेट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है, कोई कह रहा है कि 20 अक्टूबर को दिवाली है तो किसी ने कहा है कि 21 अक्टूबर को रोशनी का त्योहार मनाया जा रहा है।

तो चलिए आपक कनफ्यूजन दूर कर देते हैं। पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर बाद 2:32 मिनट से प्रारंभ होगी और यह 21 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 4:26 मिनट तक रहेगी। इसलिए इस बार दीपावली का महापर्व 20 अक्टूबर 2025 यानी सोमवार को ही मनाया जाएगा।
- दिवाली लग्न पूजा सोमवार, अक्टूबर 20, 2025 को
- कुम्भ लग्न मुहूर्त - 03:44 PM से 04:07 PM
- वृषभ लग्न मुहूर्त (सन्ध्या) - 07:08 PM से 09:03 PM
- सिंह लग्न मुहूर्त (मध्यरात्रि) - 01:38 AM से 03:56 AM
दिवाली पूजन विधि (Diwali 2025 Puja Vidhi)
दीवाली की शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसके लिए सबसे पहले घर की शुद्धि और सजावट करें, घर को अच्छे से साफ करें और दीपों व रंगोली से सजाएं। पूजन के लिए चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं।
भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें (Diwali 2025)
इस पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर गणेश जी को मोदक, दूर्वा और दीप अर्पित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को चावल, हल्दी, सिंदूर, पुष्प, दीपक, धूप, मिठाई और सिक्का अर्पित करें।
फि लक्ष्मी-गणेश आरती करें और फिर प्रसाद बांटे, घर के कोनों में दीपक जलाएं।
दिवाली के दिन क्या करें और क्या न करें (Diwali 2025)
घर में स्वच्छता और रोशनी बनाए रखें। जरूरतमंदों को दान करें।परिवार के साथ मिलकर पूजा करें।मिठाई, दीपक और खुशियां बाँटें और झगड़ा या अपशब्दों का प्रयोग न करें, कूड़ा या कचरा रात में बाहर न फेंकें और किसी का अनादर ना करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications