अगर करते हैं किसी से प्यार तो जरूर कीजिए शिवरात्रि का उपवास
यदि आपके सन्तान नहीं हो रही है, तो बांस के अंकुर से शिवलिंग तैयार करें और उसकी विधिवत पूजा करें, कुछ समय बाद सन्तान की प्राप्ति होगी।
लखनऊ। माना जाता है कि शिवरात्रि वाले दिन भगवान शंकर और मां पार्वती की शादी हुई थी, इस दिन माता पार्वती को मनचाहे भगवान शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वाकई में किसी से प्रेम करते हैं या करती हैं तो इस दिन जरूर उपवास कीजिए, आपकी मन मांगी मुराद जरूर पूरी होगी।
आईये जानते हैं क्या करें,जिससे आपको मनचाहा वर या मनचाही बीवी प्राप्त हो..
- शिवलिंग का ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए अभिषेक करें।
- इस तरह से अभिषेक करते समय कहें हे शिव मेरे घर को हर तरह के वास्तु दोष से मुक्त करें।
- इस दिन उपवास कीजिये और फलाहार खायें।
- भगवान शिव को आप कच्चे दूध से नहलायें।
- बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन करें।
- भगवान को आटे की बाटी का भोग लगायें।
- यदि आपके सन्तान नहीं हो रही है, तो बांस के अंकुर से शिवलिंग तैयार करें और उसकी विधिवत पूजा करें।
- कुछ समय बाद सन्तान की प्राप्ति होगी।
- बालों को धोकर भगवान शिव की परिक्रमा करें, मनचाहा पति मिलेगा।
- महाशिवरात्रि ( 24 फरवरी 2017): पूजा करने का मुहूर्त एवं समय













Click it and Unblock the Notifications