महाशिवरात्रि 2017: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है भगवान शिव का ये गीत, क्यों?
शिव के तांडव से लेकर शिव की भोलेमहिमा का वर्णन करने वाले इस वीडियो को रेड रिबन म्यूजिक कंपनी KKNKTV ने तैयार किया है।
बेंगलुरू। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शिव चालीसा का टीजर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शिव की महिमा का वर्णन करने वाले इस वीडियो के टीजर ने ही लोगों को काफी आकर्षित किया है।
शिव की भोलेमहिमा का दिल छू लेने वाला वीडियो
शिव के तांडव से लेकर शिव की भोलेमहिमा का वर्णन करने वाले इस वीडियो को KKNKTV और रेड रिबन म्यूजिक कंपनी ने तैयार किया है। शिव के महिमा का पूरा वीडियो महाशिवरात्रि के पर्व पर रिलीज किया जाएगा।
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा
ऊं की ध्वनि से शुरू होने वाले इस वीडियो में शिव की महिमा को आप महान गायक शंकर महादेवन की आवाज में सुन पाएंगे, जबकि इसे कंपोज किया है साउथ के सोनू निगम के नाम से विख्यात श्रीनिवासन शर्मा ने।
डॉ. राघवेंद्र भट्ट और कृष्ण भट्ट
इस मधुर स्वरित वीडियो के भजन लिखे हैं डॉ. राघवेंद्र भट्ट और कृष्ण भट्ट ने। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
देखें वीडियो