Maa Skandmata: नवरात्र के 5वें दिन होती है स्कंदमाता की पूजा, जानिए महत्व और आरती

Maa Skandmata Hindi: नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और अपनी गोद में उनको लिए रहती हैं। इनकी उपासना से भक्तों को सुख-समृद्धि, बुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां अपने सभी भक्तों से बहुत प्यार करती हैं और उनपर दोनों हाथों से प्यार और आशीष लुटाती हैं।

स्कंदमाता का स्वरूप (Maa Skandmata)

मां स्कंदमाता चार भुजाओं वाली देवी हैं। वे एक हाथ में भगवान स्कंद को धारण करती हैं, दूसरे हाथ में कमल पुष्प लिए रहती हैं । इनका वाहन सिंह है इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है।

Maa Skandmata

स्कंदमाता पूजा विधि (Maa Skandmata)

  • प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल पर मां स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर रखें।
  • मां को पीले और सफेद फूल अर्पित करें।
  • धूप, दीप, कपूर जलाएं ।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें।
  • भोग लगाएं।
  • आरती करें और प्रसाद वितरित करें।

स्कंदमाता पूजा का महत्व (Maa Skandmata)

  • मां स्कंदमाता की पूजा से भक्तों को ज्ञान, शांति, और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
  • मां स्कंदमाता भक्तों की सूनी गोद को भी भर देती हैं।

मंत्र

"या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः


स्कंदमाता की आरती (Maa Skandmata)

  • ॐ जय जय स्कंदमाता
  • मैया जय स्कंदमाता
  • परम सुखदाई मैया
  • परम सुखदाई मैया
  • तुमसे सुख आता
  • ॐ जय जय स्कंदमाता
  • ॐ जय जय स्कंदमाता
  • मैया जय स्कंदमाता
  • परम सुखदाई मैया
  • परम सुखदाई मैया
  • तुमसे सुख आता

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+