VinFast Taxi: Ola-Uber का खेल खत्म? आधे रेट में टैक्सी उपलब्ध कराएगी ये कंपनी, ड्राइवरों को ₹40,000 सैलरी

VinFast electric taxi service: वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast अब भारत में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सीधे टैक्सी बिजनेस में उतर गई है। VinFast ने भारत में "Green SM" नाम से अपनी इलेक्ट्रिक कैब सर्विस शुरू की है।

कंपनी उत्तर भारत में 10,000 इलेक्ट्रिक एमपीवी कारें उतारने की तैयारी में है। खास बात ये है कि ड्राइवरों को 35 हजार से 40 हजार रुपये तक की सैलरी ऑफर की जा रही है। इससे भारत के टैक्सी मार्केट में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

vinfast electric taxi service india

भारत में 10 हजार इलेक्ट्रिक टैक्सियों की तैयारी

VinFast की नई टैक्सी सेवा Green SM बड़े स्तर पर लॉन्च की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी शुरुआत में उत्तर भारत में 10,000 "Limo Green" इलेक्ट्रिक एमपीवी उतार रही है। ये गाड़ियां खास तौर पर टैक्सी और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए तैयार की गई हैं। कंपनी का मकसद इलेक्ट्रिक टैक्सी सेगमेंट में तेजी से पकड़ बनाना है। इससे ग्राहकों को नए विकल्प मिलेंगे और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ola Uber vs VinFast: ड्राइवरों को मिल रही मोटी सैलरी

Green SM ने ड्राइवरों की भर्ती भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ड्राइवरों को हर महीने 35 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी दे रही है। ऐसे में कई लोग इसे रोजगार के बड़े मौके के तौर पर देख रहे हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की वजह से ईंधन खर्च भी कम होगा, जिससे कंपनी का ऑपरेशन कॉस्ट घट सकता है। यही मॉडल VinFast को दूसरे कैब प्लेटफॉर्म्स से अलग बना सकता है।

Ola-Uber और BluSmart की बढ़ेगी टेंशन

भारत का टैक्सी मार्केट अभी तक Ola, Uber और BluSmart जैसी कंपनियों के बीच बंटा हुआ है। अब VinFast की एंट्री से मुकाबला और तेज हो सकता है। कंपनी की VF5 इलेक्ट्रिक SUV भी टैक्सी फ्लीट का हिस्सा होगी। अगर VinFast कम किराए और बेहतर सर्विस के साथ बाजार में उतरती है, तो मौजूदा कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Mumbai CNG Price Hike: मुंबई में सीएनजी के बढ़ा दिए गए दाम, क्‍या बढ़ जाएगा टैक्‍सी-ऑटो और बस का किराया?

गुरुग्राम से होगा पूरा ऑपरेशन

भारत में इस बिजनेस को "Green SM India Private Limited" नाम की कंपनी संभाल रही है, जिसका ऑफिस गुरुग्राम में है। कंपनी की अधिकृत पूंजी करीब 254 करोड़ रुपये बताई जा रही है। माना जा रहा है कि गाड़ियां पैरेंट कंपनी VinFast से लीज पर ली जा सकती हैं। इससे कंपनी को तेजी से फ्लीट बढ़ाने में मदद मिलेगी और शुरुआती लागत भी कम रहेगी। फिलहाल कंपनी उत्तर भारत पर फोकस कर रही है।

अब इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट पर भी नजर

VinFast सिर्फ टैक्सी बिजनेस तक सीमित नहीं रहना चाहती। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी उतर सकती है। इसके लिए करीब 1 लाख यूनिट्स का प्लान तैयार किया जा रहा है। यानी आने वाले समय में VinFast सीधे भारतीय EV बाजार में बड़ा खिलाड़ी बनने की कोशिश करेगी। अगर कंपनी की रणनीति सफल रही तो भारतीय ऑटो मार्केट में मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+