टूट गया धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता? टीम मैनेजमेंट के साथ बहस, अपने घर लौट गए माही

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को इस बार सबसे बड़ा झटका लगा है। सीजन के 13 मैच बीत जाने के बाद भी 'थाला' धोनी मैदान पर नजर नहीं आए। उन्हें एक बार भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी नहीं आजमाया गया, जिसने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है।

मैनेजमेंट भले ही धोनी की चोट का हवाला दे रहा हो, लेकिन असल वजह कुछ और ही है। दरअसल चेन्नई की टीम इस वक्त प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से टिकी है। धोनी खुद नहीं चाहते कि उनके आने से इस समय टीम का संतुलन और विनिंग कॉम्बिनेशन खराब हो।

ms dhoni

इसी सस्पेंस के बीच आई एक ताजा रिपोर्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्रिकब्लॉगर ने अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस सीजन के बाद धोनी हमेशा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ देंगे। वह आईपीएल 2026 के बाद दोबारा पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि माही अपने घर रांची चले गए हैं।

धोनी से नहीं ली गई राय?

कहा जा रहा है कि धोनी और मैनेजमेंट के बीच कड़वाहट अब चरम पर पहुंच चुकी है। पिछले दो सालों से फ्रेंचाइजी के अहम फैसलों में पूर्व कप्तान की राय नहीं ली जा रही थी। रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन से जुड़े बड़े खिलाड़ियों के ट्रांसफर धोनी की मर्जी के बिना हुए।

क्या मैनेजमेंट से नाराज माही?

मैनेजमेंट के इस रवैये से धोनी काफी आहत बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ सीएसके की नजरें अब पूरी तरह से भविष्य पर टिकी हैं। फ्रेंचाइजी अब सीनियर क्रिकेटर्स पर निर्भर रहने के बजाय युवाओं की एक नई फौज खड़ी करने की रणनीति पर काम कर रही है।

पूरी तरह फिट होकर भी बाहर थाला

धोनी शुरुआती मैचों में पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। इसके बावजूद उनका बेंच पर बैठना साफ इशारा है कि पर्दे के पीछे की जंग गहरी है। शायद यही वजह है कि क्रिकेट के इस महान युग का अंत बेहद चौंकाने वाला होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+