IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा

IPL 2026: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में जैसे ही हार्दिक पंड्या टॉस के लिए उतरे, मुंबई ने इतिहास रच दिया। टीम ने अपने पिछले लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों का इस्तेमाल किया है।

इस हैरान करने वाले कप्तानी फेरबदल के पीछे खिलाड़ियों की चोट और कुछ पारिवारिक कारण रहे। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ की तकलीफ के चलते पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में टीम को संभालने की जिम्मेदारी उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई, जिन्होंने दो मैचों में टीम का नेतृत्व किया।

ipl 2026

बुमराह का अचानक कप्तान बनना

कहानी में मोड़ तब आया जब सूर्यकुमार यादव भी निजी कारणों की वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में नहीं खेल पाए। इस एमरजेंसी की स्थिति में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी। बुमराह ने इस मैच के जरिए आईपीएल में बतौर कप्तान अपना डेब्यू भी किया।

13 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराया

आईपीएल के लंबे इतिहास में लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों को मैदान पर उतारने वाली मुंबई इंडियंस सिर्फ दूसरी टीम बनी है। इससे पहले ठीक ऐसा ही वाकया साल 2013 में देखने को मिला था, जब पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) ने अपने लगातार तीन मैचों में तीन कप्तान बदले थे। हालांकि तीन कप्तान एक सीजन में कई टीमों (हैदराबाद, पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया) ने रखे हैं लेकिन लगातार तीन मैचों में अलग कप्तान दूसरी बार देखने को मिले।

पुणे की वो आखिरी कप्तानी तिकड़ी

साल 2013 के उस सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया की कमान लगातार तीन मैचों में रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और एरॉन फिंच के हाथों में रही थी। दिलचस्प बात यह भी है कि कप्तानों की यह अदला-बदली पुणे फ्रेंचाइजी के लिए शुभ नहीं रही और वह उनका लीग में आखिरी सीजन साबित हुआ था।

मुंबई इंडियंस का ऑल-इंडियन रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ पांच बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम को एक ही सीजन में तीन कप्तान बदलने पड़े हों। हालांकि, मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने यह स्थिति अपने सफर में 2 बार देखी है। खास बात यह है कि मुंबई की यह तिकड़ी हमेशा पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों की रही है।

विदेशी बनाम भारतीय कप्तानी का फर्क

इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड का एक बेहद दिलचस्प पहलू यह भी है कि जहां मुंबई इंडियंस ने हमेशा अपने देसी यानी भारतीय खिलाड़ियों (हार्दिक, सूर्या, बुमराह) पर भरोसा जताया, वहीं 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया इकलौती ऐसी टीम थी जिसने एक ही सीजन में तीन विदेशी खिलाड़ियों को कप्तान बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+