Eid 2025 Namaz Timing: जानिए आपके शहर में क्या है ईद की नमाज का टाइम? चेक करें यहां
Eid 2025 Namaz Timing: पूरे देश में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगो के घरों में पकवान बन रहे हैं तो वहीं लोग एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दे रहे हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक है। इसे 'मीठी ईद' भी कहते हैं क्योंकि इस पर्व में घरों में खास मिष्ठान 'सेवईं' जो बनती है।
ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और फिर मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ते हैं, घर में अमन-चैन बना रहे इसके लिए ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं और फिर एक-दूसरे के गले लगकर 'ईद मुबारक' बोलते हैं। बच्चे इस दिन अपने बड़ों से ईदी (तोहफे या पैसे) पाते हैं। देश के हर शहर में नमाज का टाइम अलग-अलग होता है।

तो आइए जानते हैं कि भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, और लखनऊ में ईद की नमाज़ कब अदा की जाएगी...
- दिल्ली : जामा मस्जिद में 6.45 AM नमाज अदा होगी जबकि दूसरे मस्जिदों में 7:30 AM और 8 AM बजे नमाज पढ़ी जाएगी।
- नोएडा में सुबह 6:19 से दिन के 12 बजे तक नमाज अदा की जाएगी।
- मुंबई:बांद्रा मस्जिद में सुबह 8:00 AM, सांताक्रूज, मस्जिद अंसार में 7:30 AM नमाज अदा होगी।
- हैदराबाद: यूसुफगुड़ा में 9:30 AM बजे नमाज अदा होगी।
- लखनऊ: बड़ी मस्जिद में 7:30 AM बजे और मछली शहर जामा मस्जिद में 7:30 AM नमाज अदा होगी। तो वहीं ऐशबाग की ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा होगी।
-
कोलकाता: ईद-उल-फितर की नमाज का समय सुबह 7:31 AM
- वाराणसी: ईद-उल-फितर की नमाज का समय सुबह 7:38 AM
- पटना: ईद-उल-फितर की नमाज का समय को सुबह 7:31 AM
- बेंगलुरु: ईद-उल-फितर की नमाज का समय सुबह 7:07 AM
- कोच्चि: ईद-उल-फितर की नमाज का समय सुबह 7:32 AM
- अमृतसर: ईद-उल-फितर की नमाज का समय सुबह 7:15 AM
खास बातें (Eid 2025 Namaz Timing)
- ईद-उल-फितर रमज़ान के महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है।
- यह इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल की पहली तारीख को आता है।
- इस दिन का मुख्य उद्देश्य अल्लाह का शुक्र अदा करना और गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करना होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications