बड़ा कदम: अब उत्तराखंड के 9 लाख किसानों के सीधे खातों में ट्रांसफर होगी अनुदान राशि
देहरादून, मई 19: उत्तराखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के करीब 9 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की तरह अब राज्य में चल रही कृषि एवं उद्यान से जुड़ी कई योजनाओं के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

सचिव कृषि और कृषक कल्याण हरबंस सिंह चुघ ने इस मामले में कृषि एवं उद्यान विभाग के निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि किसानों को वितरण के लिए क्रय की जाने वाली सामग्री में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सचिव हरबंस सिंह ने कृषि व उद्यान निदेशकों को भेजे निर्देशों में कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि में सभी किसानों के बैंक खाते खुले हुए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में उन्हें अनुदान राशि भेजने के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अलावा पड़ोसी राज्यों हिमाचल और उत्तर प्रदेश में प्रभावी व्यवस्था को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप परिमार्जित कर अपनाया जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन योजनाओं में किसानों को वितरण के लिए सामग्री क्रय की जानी है, उन मामलों में पंतनगर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के सहयोग से तकनीकी मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
इसके साथ ही सामग्री की सैंपलिंग व टेस्टिंग की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी कहा गया है कि पैनल से आपूर्ति के प्रकरणों के मद्देनजर जल्द ही पैनल निर्धारित किए जाएं। आपूर्ति के क्रयादेश किसके पक्ष में जाएंगे, यह अधिकार जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी का होगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications