US Iran Deal: 28 लाख करोड़ का रीकंस्ट्रक्शन फंड, अमेरिकी कंपनी करेगी निवेश! अमेरिका-ईरान की डील में क्या-क्या?
US Iran Deal 2026: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर और बड़े समझौते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित ड्राफ्ट में ईरान के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 28.5 लाख करोड़ रुपये) का रीकंस्ट्रक्शन फंड और अमेरिकी कंपनियों के इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव शामिल है। माना जा रहा है कि इससे ईरान की इकोनॉमी को बड़ा बूस्ट मिल सकता है।
हालांकि न्यूक्लियर प्रोग्राम, सैंक्शंस और सिक्योरिटी जैसे कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच अभी भी मतभेद बने हुए हैं। बातचीत जारी है, लेकिन फाइनल डील से पहले कई शर्तों पर सहमति बनना बाकी है।

Trump Iran Policy: ईरान को 300 अरब डॉलर का रीकंस्ट्रक्शन फंड
प्रस्तावित समझौते का सबसे बड़ा और चर्चित हिस्सा 300 अरब डॉलर का रीकंस्ट्रक्शन पैकेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फंड ईरान की इकोनॉमी को रिवाइव करने के लिए दिया जा सकता है, जो लंबे समय से सैंक्शंस और क्षेत्रीय तनाव के असर से जूझ रही है। इस पैसे का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री और जॉब क्रिएशन में किया जा सकता है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि फाइनल एग्रीमेंट होने के बाद इस तरह की फाइनेंशियल सपोर्ट का रास्ता खुल सकता है।
अमेरिकी कंपनियों के लिए इन्वेस्टमेंट का मौका
ड्राफ्ट में अमेरिकी कंपनियों को ईरान में इन्वेस्टमेंट की अनुमति देने पर भी चर्चा हो रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो ऑयल एंड गैस, टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में बड़े इन्वेस्टमेंट आ सकते हैं। कई सालों से सैंक्शंस के कारण ईरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स से काफी हद तक कटा हुआ है। ऐसे में अमेरिकी कंपनियों की एंट्री दोनों देशों के इकोनॉमिक रिलेशंस में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि इसके लिए कई लीगल और पॉलिसी लेवल अप्रूवल जरूरी होंगे।
न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सबसे बड़ा विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों पक्ष न्यूक्लियर डील के करीब पहुंच रहे हैं। उनके मुताबिक ईरान न्यूक्लियर वेपन्स नहीं बनाएगा और एनरिच्ड यूरेनियम को खत्म करने पर भी सहमति बन सकती है। लेकिन ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऐसी किसी शर्त पर बातचीत नहीं हुई है। यही वजह है कि न्यूक्लियर इश्यू अभी भी पूरी बातचीत का सबसे सेंसिटिव और विवादित मुद्दा बना हुआ है।
ये भी पढे़ं: Hormuz Crisis: ओमान का सरेंडर! ट्रंप के डर से रद्द हुआ टोल टैक्स का प्लान, दुनिया ने ली राहत
सैंक्शंस और सिक्योरिटी गारंटी पर भी फोकस
यह बातचीत सिर्फ न्यूक्लियर प्रोग्राम तक सीमित नहीं है। ईरान चाहता है कि उस पर लगे अमेरिकी सैंक्शंस में राहत मिले ताकि ट्रेड, बैंकिंग और फॉरेन इन्वेस्टमेंट बढ़ सके। दूसरी तरफ अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिडिल ईस्ट में स्टेबिलिटी और सिक्योरिटी गारंटी चाहते हैं। इसलिए डील का एक बड़ा हिस्सा इकोनॉमिक रिलीफ और रीजनल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क से भी जुड़ा हुआ है। इन मुद्दों पर सहमति बनना फाइनल एग्रीमेंट के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Iran America War: ईरान से जंग में बर्बाद अमेरिका! महंगाई-बेरोजगारी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जाएगी ट्रंप की सत्ता?
पाकिस्तान और कतर निभा रहे हैं मेडिएटर की भूमिका
पाकिस्तान, कतर और कुछ अन्य क्षेत्रीय देश अमेरिका और ईरान के बीच मेडिएटर की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से नए कॉन्फ्लिक्ट की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि बैकचैनल टॉक्स और डिप्लोमैटिक एफर्ट्स के जरिए बातचीत का सिलसिला जारी रखा गया। नेगोशिएटर्स का कहना है कि कई मुद्दों पर प्रोग्रेस हुई है, लेकिन अभी भी कुछ बड़े पॉइंट्स पर एग्रीमेंट नहीं बन पाया है। अगर यह डील सफल रहती है तो मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications