Bihar Government News: बिहार सरकार की स्वास्थ्य क्रांति की अगुवा बनीं 10 लाख से अधिक जीविका दीदियां
Bihar Government News: बिहार सरकार की जीविका परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। वर्ष 2006 में शुरू हुई इस योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में 10 लाख 12 हजार जीविका दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे रही हैं। ये दीदियां स्वास्थ्य मित्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जन औषधि केंद्र चला रही हैं और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
स्वास्थ्य क्रांति की अगुवा बनीं जीविका दीदियां
बिहार में जीविका दीदियों के सहयोग से 45 स्वास्थ्य सहायता केन्द्र संचालित हो रहे हैं। ये सभी केंद्र मरीजों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने में अहम योगदान दे रहे हैं। बड़ी बात ये है कि बिहार के सीतामढ़ी, नालंदा और गोपालगंज सदर अस्पताल में जीविका दीदियां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी संचालित कर रही हैं, जहां सस्ती और गुणवक्तायुक्त दवाइयां उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं, बक्सर जिले में पौध आधारित जैविक सेनेटरी नैपकिन निर्माण इकाई संचालित है।

स्वास्थ्य मित्र
⦁ प्रशिक्षित जीविका दीदियां गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं और सही चिकित्सा सेवाएं दिलाने में मदद कर रही हैं।
45 स्वास्थ्य सहायता केन्द्र संचालित
⦁ जीविका दीदियों के सहयोग से 45 स्वास्थ्य सहायता केन्द्र हो रहे संचालित
जन औषधि केन्द्र संचालित
⦁ सीतामढ़ी, नालंदा और गोपालगंज सदर अस्पताल में जीविका दीदियां चला रही हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
⦁ सस्ती और गुणवक्तायुक्त दवाइयां उपलब्ध
जैविक सेनेटरी नैपकिन निर्माण इकाई संचालित
⦁ बक्सर में पौध आधारित जैविक सेनेटरी नैपकिन निर्माण इकाई संचालित
गौरतलब है कि जीविका राष्ट्रीय स्तर पर सामुदायिक संगठन निर्माण एवं स्वास्थ्य, संपोषण एवं स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय संसाधन संगठन (नेशनल रिसोर्स ऑर्गेनाइजेशन) के रूप कार्यरत है। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की थी, जिसमें वर्ष 2006 में जीविका परियोजना की स्थापना शामिल है। यह संस्था महिलाओं के विकास, सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए लगातार काम कर रही हैं। विदित है कि जीविका परियोजना के तहत अब तक 10.63 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है, जिससे 1 करोड़ 35 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है।
सफलता की कहानी
फिलहाल बिहार सरकार की जीविका परियोजना के माध्यम से प्रदेश की कई महिलाएं कामयाबी के झंडे बुलंद कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं कटिहार की मनीषा कुमारी। ये स्वास्थ्य मित्र बनकर लोगों को उपचार संबंधी सेवाएं दे रही हैं। इससे उन्हें प्रति माह 12 हजार 675 रुपये मानदेय प्राप्त हो रहा है। मनीषा कुमारी को एम्स, पटना से प्रशिक्षण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल में कार्यालय उपलब्ध कराया गया है। मनीषा ने अब तक हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी हैं। इनकी मदद से प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और बेहतर हुई हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications