दिल्ली सरकार आज से ऑटो-टैक्सी चालकों को देगी 5000 रुपये की आर्थिक मदद
नई दिल्ली, मई 24: राजधानी दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन ने गरीब लोगों की परेशानियां रोजाना बढ़ती ही जा रही हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन के डेढ़ लाख से अधिक चालकों को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रही है। यह आर्थिक सहायता सोमवार से लाभार्थियों को मिलने लगेगी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने एक लाख 55 हजार 301 ड्राइवरों और पैरा-ट्रांजिट वाहनों के मालिकों के लिए 5,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता को मंजूरी दे दी है। यह पैसा सोमवार से उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों का पिछले साल किसी कारण से पंजीकरण नहीं हो सका था और उन्हें राशि नहीं मिल सकी थी, ऐसे चालक मंगलवार से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
लॉकडाउन के दौरान सीमित आर्थिक गतिविधि और इसके परिणामस्वरूप चालकों को होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए 14 मई को दिल्ली कैबिनेट ने पैरा-ट्रांजिट वाहनों और परमिट वाले चालकों को पांच हजार रुपये की सहायता को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल 2 अप्रैल को भी चालकों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।
पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भी इन चालकों को आर्थिक सहायता दी गई थी। इस दौरान उनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया था। जिन चालकों ने पिछले साल अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, उन्हें इस साल दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। वे पीएसवी (पब्लिक सर्विस व्हीकल) बैज धारक जिनका बैज और लाइसेंस एक फरवरी 2020 तक मान्य था, वह भी योजना के पात्र हैं।।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications