Khan Sir Father: क्या करते हैं खान सर के पिता? सच में गुजार रहे गरीबी में जिंदगी? असली सच आया सामने

Khan Sir Father: बिहार के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर इन दिनों एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ पटना में आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले से जुड़े मामले दर्ज होने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी भी कर रही थी, लेकिन अब पटना सिविल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी राहत दी है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच खान सर की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।

सोशल मीडिया पर लोग उनके परिवार, बचपन और संघर्ष के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खास तौर पर यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि उनके पिता क्या करते थे और क्या उनका परिवार पहले से संपन्न था? आइए जानते हैं खान सर के परिवार और उनकी सफलता के सफर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Khan Sir Father

क्या करते हैं खान सर के पिता?

खान सर का असली नाम फैसल खान बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता बसीर खान भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं। वहीं उनकी मां गृहिणी हैं। खान सर कई बार अपने क्लास और इंटरव्यू में अपने शुरुआती संघर्षों का जिक्र करते हुए परिवार के बारे में बात कर चुके हैं। बताया जाता है कि उनका परिवार अनुशासित माहौल वाला था, लेकिन वह किसी बड़े कारोबारी या बेहद अमीर परिवार से नहीं आते हैं।

आर्थिक परेशानियों का भी किया सामना

आज भले ही खान सर देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हों, लेकिन उनकी शुरुआत आसान नहीं रही। उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि पढ़ाई और करियर के शुरुआती दौर में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। यही कारण है कि वह अक्सर छात्रों को मेहनत और शिक्षा की अहमियत समझाते नजर आते हैं।

कोचिंग और यूट्यूब से बनाई बड़ी पहचान

पिछले कुछ वर्षों में खान सर ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पटना में उनका बड़ा कोचिंग संस्थान संचालित होता है, जहां बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका प्रभाव लगातार बढ़ा है।

उनका यूट्यूब चैनल "Khan GS Research Centre" देश के सबसे बड़े शैक्षणिक चैनलों में शामिल माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैनल पर करीब 2.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनकी पढ़ाने की शैली और आसान भाषा उन्हें छात्रों के बीच खास बनाती है।

कितनी है खान सर की कमाई, पिता के पास कितनी संपत्ती?

खान सर की कमाई को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। बताया जाता है कि उनकी आय का मुख्य स्रोत कोचिंग संस्थान, ऑनलाइन क्लास, यूट्यूब और शैक्षणिक सामग्री है। हालांकि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी कुल आय या संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खान सर की अनुमानित नेटवर्थ 5 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि यह केवल विभिन्न रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान हैं। उनकी वास्तविक संपत्ति कितनी है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके पिता के पास कुछ खास संपत्ती होने की जानकारी नहीं है। खान सर के एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सबसे चर्चित शिक्षकों में शामिल होने तक का उनका सफर लगातार लोगों का ध्यान खींचता रहा है।

ये भी पढ़ें: 'पैसे दे कर कपिल शर्मा शो में गए', खान सर के बारे में किसने बताई अंदर की बात? वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+