Arvind Kejriwal slams PM Modi: 'किस बात का थैंक यू?' ओमान टैंकर हमले के बीच PM मोदी के ट्वीट पर भड़के केजरीवाल

Arvind Kejriwal slams PM Modi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी द्वारा धन्यवाद दिए जाने को लेकर केजरीवाल ने सवाल उठाए और कहा कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है जो देश की संप्रभुता, सम्मान और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब ओमान तट के पास तेल टैंकर 'सेटेबेलो' पर हुए हमले में भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं और पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

arvind-kejriwal-slams-pm-modi-over-donald-trump-

ट्रंप को धन्यवाद देने पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी के 'थैंक यू' वाले ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सरकार की विदेश नीति और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ओमान के तट पर अमेरिकी नाकेबंदी के दौरान भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज पर हुए हमले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने पूछा, "मोदी जी, आप ट्रंप को आखिर किस बात के लिए 'थैंक यू' कह रहे हैं? क्या उस बात के लिए कि अमेरिकी सेना ने उन कमर्शियल जहाजों पर हमला किया जिसमें हमारे भारतीय नाविक सवार थे? क्या उस बात के लिए कि उनके हमलों के कारण हमारे भारतीय नागरिक समंदर में लापता हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं? हमारे देश के लिए आज स्थिति बेहद शर्मनाक और असहनीय हो चुकी है।"

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तीखा हमला जारी रखते हुए आगे कहा-मोदी जी ने पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारत की संप्रभुता (Sovereignty), देश के गौरव और अपने नागरिकों की जान का सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया है। आज भारत को एक मजबूत और स्वतंत्र सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। ट्रंप को इस बात की खुली छूट बिल्कुल नहीं दी जा सकती कि वे हमारे देश और हमारे लोगों के साथ जो चाहें, जैसा चाहें बर्ताव करें।

Oman Coast Tanker Attack: ओमान के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने दी कड़ी चेतावनी
Oman Coast Tanker Attack: ओमान के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने दी कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया था धन्यवाद

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा था, मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता हैं और आने वाले वर्षों में भी सफलता हासिल करते रहेंगे। ट्रंप ने मोदी को ग्रेट लीडर बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की भी सराहना की।

मोदी ने ट्रंप को दिया जवाब

ट्रंप के संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। PM मोदी ने लिखा, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति ट्रंप। मैं दोनों देशों और दुनिया के हित में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ काम करने की अपेक्षा करता हूं। यही धन्यवाद शब्द अब विपक्ष के निशाने पर आ गया है।

ओमान तट पर हमले के बाद बढ़ा विवाद

केजरीवाल का बयान उस समय आया है जब ओमान तट के पास एक व्यावसायिक टैंकर पर हमले की घटना को लेकर भारत पहले ही चिंता जता चुका है। हमले के बाद कई भारतीय नाविक प्रभावित हुए और भारत सरकार ने इस मामले में अमेरिका के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

'नेहरू, नेहरू हैं, PM Modi से तुलना पर भड़के शरद पवार, याद दिलाया Jawaharlal Nehru का योगदान
'नेहरू, नेहरू हैं, PM Modi से तुलना पर भड़के शरद पवार, याद दिलाया Jawaharlal Nehru का योगदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+