FIFA World Cup 2026: हैरी केन ने क्यों उड़ाया RCB का मजाक? विराट कोहली के दोस्त ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश!

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की तैयारियों के बीच इंग्लैंड फुटबॉल टीम से तस्वीर सामने आई है। टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर हैरी केन (Harry Kane) ने फुटबॉल छोड़कर क्रिकेट पिच पर अपने हाथ आजमाए। सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए हैरी केन ने मजाकिया अंदाज में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपनी सेवाएं देने का ऑफर दे दिया है।

फुटबॉल पिच पर हुई क्रिकेट की बात (FIFA World Cup 2026)

वर्ल्ड कप के कड़े अभ्यास सेशन के बीच खिलाड़ियों का तनाव कम करने के लिए इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मैनेजमेंट ने एक विशेष बॉन्डिंग सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान सभी फुटबॉलर्स ने मैदान पर जमकर क्रिकेट खेला। हैरी केन इस खेल का लुत्फ उठाने में सबसे आगे रहे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैटिंग करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं।

FIFA World Cup 1

कोहली से है पुरानी दोस्ती, आरसीबी को दी थी बधाई

केन ने मजाकिया अंदाज में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और आरसीबी को टैग करते हुए लिखा कि अगर जरूरत पड़ी, तो मैं अभी से पूरी तरह तैयार हूं। उनके इस पोस्ट पर क्रिकेट और फुटबॉल दोनों ही जगत के फैंस लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हैरी केन का क्रिकेट प्रेम नया नहीं है, खासकर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनकी दोस्ती जगजाहिर है। केन का यह सोशल मीडिया पोस्ट आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के ठीक बाद आया है।

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीतने पर केन ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को बधाई दी थी। केन ने लिखा था कि क्या खिलाड़ी है और क्या शानदार पारी रही विराट कोहली! लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के लिए आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई।

आईपीएल में आरसीबी ने रचा इतिहास

बैक-टू-बैक दो खिताब जीतकर आरसीबी अब आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और खास फ्रेंचाइजी की श्रेणी में शामिल हो गई है। टीम ने साल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद अपनी इस बादशाहत को बरकरार रखते हुए आरसीबी ने आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+