कौन हैं Nikhil Chaudhary? ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुआ भारतीय ऑलराउंडर, 62 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Who is Nikhil Chaudhary: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 का ऐलान कर दिया है। भारत में जन्मे 30 वर्षीय ऑलराउंडर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) को बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनेशनल (T20I) टीम में शामिल किया गया है। स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड के दौरा छोड़ने के बाद निखिल को मुख्य टीम में जगह मिली है।

62 सालों के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा (Who is Nikhil Chaudhary)

यदि निखिल चौधरी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे पिछले 62 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत में जन्मे पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले गुजरात में जन्मे लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स ने साल 1964 में कोलकाता टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। हालांकि, हाल के वर्षों में गुरिंदर संधू और तनवीर सांघा जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं, लेकिन निखिल का सीधे भारत से जाकर वहां जगह बनाना एक अनोखी कहानी है।

Australia T20 1

कौन हैं निखिल चौधरी?

दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। निखिल बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में वे अपनी कड़क बल्लेबाजी और विकेट लेने के बाद कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाने के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। निखिल का क्रिकेट सफर भारत के घरेलू सर्किट से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले उन्होंने पंजाब की ओर से 14 सीमित ओवरों (लिस्ट-ए और टी20) के मैच खेले थे। वह भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं।

बेहद दिलचस्प रहा निखिल का क्रिकेट करियर

इस दौरान उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल भी दिया था और हाल ही में वे दिल्ली कैपिटल्स के सेटअप का भी हिस्सा रहे थे। निखिल चौधरी की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ कोविड-19 महामारी के दौरान आया। वे क्वींसलैंड में अपने अंकल से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद होने के कारण वहीं फंस गए। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेट में अपनी किस्मत आजमाई।

मैक्सिकन रेस्तरां में काम कर किया गुजारा

शुरुआती सफर बेहद कठिन रहा। उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से संभालने के लिए एक मैक्सिकन रेस्तरां में काम किया। जहां काम के दौरान उनके हाथ की उंगली में गंभीर चोट भी लगी। इसके बाद उन्होंने वहां डाकिए के रूप में भी काम किया। निखिल की प्रतिभा को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने पहचाना और उन्हें होबार्ट हरिकेंस टीम के लिए रेकमेंड किया। बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 153 के कड़क स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए।

बिग बैश लीग में चमकी किस्मत

निखिल की प्रतिभा को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने पहचाना और उन्हें होबार्ट हरिकेंस टीम के लिए रेकमेंड किया। बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 153 के कड़क स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें तस्मानिया की राज्य टीम से फर्स्ट-क्लास कॉन्ट्रैक्ट मिला, जहां उन्होंने शेफील्ड शील्ड डेब्यू मैच में ही क्वींसलैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए और न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा।

17 जून से शुरू होगी टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने निखिल की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से हमारी नजरों में थे और उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें यह मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की यह टी20 सीरीज 17 जून से चटगाँव में शुरू होने जा रही है।

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+