कॉमेडी शो में भद्दा कमेंट, अब 2 भारतीय क्रिकेटरों को डेट करने का दावा, वायरल चैट में किन खिलाड़ियों का नाम

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का क्राउड वर्क शो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो से जुड़े एक के बाद एक ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। मर्यादा और कॉमेडी के बीच की पतली लकीर अब पूरी तरह मिटती हुई नजर आ रही है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत हिमांशु जांगड़ा नामक युवक के 370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट से हुई थी जिसने सहमति यानी कंसेंट को लेकर पूरे देश में बहस छेड़ दी थी। इस मामले में मशहूर फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो को भी आधिकारिक बयान जारी कर यह स्पष्ट करना पड़ा कि बिरयानी सिर्फ डिनर है, कोई सहमति नहीं।

sejal pawar

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इसी शो का एक और पुराना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में डॉक्टर सेजल पवार नामक एक महिला नजर आ रही हैं। उन्होंने शो के दौरान मेडिकल कॉलेज के दिनों का जिक्र करते हुए मृत मानव शरीरों यानी कैडवेर्स के गुप्त अंगों का मजाक उड़ाने की बात कही थी।

वीडियो के वायरल होते ही सेजल पवार को नेटिजन्स के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जिस मृत शरीर को सम्मान मिलना चाहिए, उसका इस तरह सरेआम मजाक उड़ाना बेहद शर्मनाक है। इस भारी विवाद और लगातार मिल रही आलोचनाओं के बाद डॉक्टर सेजल पवार ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है।

मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि इस विवाद के तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स और पुराने स्क्रीनशॉट्स भी वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इन दावों ने आग में घी डालने का काम किया है जिसके बाद लोग इस पूरे मामले को पुरुष और महिला के प्रति दोहरे रवैये से जोड़कर देख रहे हैं।

क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ बड़े नामों के साथ इन वायरल कड़ियों को जोड़ने की कोशिशें भी सोशल मीडिया के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इन दावों और कथित चैट्स की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इस पर लगातार अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चैट्स में दावा किया जा रहा है कि सेजल ने पृथ्वी शॉ और आयुष बडोनी को डेट किया है। स्क्रीन शॉट में पृथ्वी शॉ के साथ सेजल के फोटो का दावा भी किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कॉमेडी के नाम पर कुछ भी परोसने की आजादी कितनी सही है। किसी के आत्मसम्मान और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाकर बटोरी गई सुर्खियां समाज में केवल कड़वाहट ही घोलती हैं। अब देखना यह है कि यह कानूनी मोड़ लेता है या महज एक सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर रह जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+