Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा के BJP सांसद डॉ. अरविद शर्मा बोले- कोरोना से निपटने को एक्शन प्लान में जुटी हमारी सरकार

रोहतक। भाजपा सांसद डॉ. अरविद शर्मा का कहना है कि, सरकार भविष्य में कोरोना से निपटने को एक्शन प्लान में जुटी हुई है। शर्मा ने कहा कि, भविष्य में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार एक्शन प्लान तैयार करने में जुटी है। ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे सरकार अस्पतालों, दवाइयों व ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। विशेष तौर पर बच्चों के इलाज को लेकर अभी से फोकस किया गया है। बच्चों के इलाज के लिए अलग से अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री खुद निगरानी कर रहे हैं।

BJP MP Dr. Arvind Sharma from Haryana, said - our government engaged in action plan to defeat Coronavirus

बता दिया जाए कि अरविंद शर्मा ने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय व प्रशासनिक अधिकारियों से भविष्य को लेकर बनाई जा रही रणनीति पर चर्चा की थी। जिसके उपरांत उन्होंने कहा कि, अब दूसरी लहर से राहत तो मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन खतरा टला नहीं है। ब्लैक फंगस को लेकर भी सांसद ने इलाज में जुटे डाक्टरों से संपर्क साधा और स्थिति के बारे में पता किया। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार पूरी निगरानी रखे हुए है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी। पीजीआइएमएस में उपचाराधीन मरीजों के बारे में भी सांसद ने पता किया और बताया कि इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन बी की सप्लाई शुरू हो गई है।

अरविंद शर्मा ने कहा कि, अभी से एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर तमाम प्रबंध समय पर पूरे किए जा रहे हैं। डा. अरविद शर्मा ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए अलग से अस्पताल व तमाम प्रबंधों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस से निपटने को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार निगरानी रखे हुए है। सांसद ने रोहतक प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना के हालातों पर काबू पाने के लिए हरसंभव काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+