Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए
Silver Rate Today 23 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 23 मार्च 2026 को सप्ताह की शुरुआत में ही चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCE) पर चांदी का वायदा भाव करीब 6 प्रतिशत टूटकर ₹2,13,166 प्रति किलो पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के ₹2,26,772 प्रति किलो से ₹13,606 कम है।
इसी तरह घरेलू सर्राफा बाजार में भी दबाव बना हुआ है। दिल्ली में चांदी की कीमत (सभी टैक्स सहित) लगभग ₹2,40,500 प्रति किलो बनी हुई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सुबह के समय रेट ₹2,32,364 प्रति किलो के आसपास दर्ज किया गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़े भी बाजार में अलग-अलग स्तरों पर कीमतों को दर्शाते हैं, जो लोकल टैक्स और डिमांड के आधार पर बदलते रहते हैं।

Silver Price In India: भारत बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (23 मार्च 2026)
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किलो (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| मुंबई | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| कोलकाता | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| पटना | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| लखनऊ | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| मेरठ | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| अयोध्या | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| कानपुर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| गाजियाबाद | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| नोएडा | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| गुरुग्राम | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| चेन्नई | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| चंडीगढ़ | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| जयपुर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| लुधियाना | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| गुवाहाटी | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| इंदौर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| अहमदाबाद | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| सूरत | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| पुणे | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| नागपुर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| नासिक | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| बैंगलोर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| वडोदरा | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| भुवनेश्वर | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| कटक | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| केरल | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| रायपुर | 2,450 | 24,500 | 2,45,000 |
| हैदराबाद | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
चांदी में गिरावट के कारण क्या हैं?
चांदी की कीमतों पर वैश्विक बाजार का सीधा असर पड़ता है। डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में संभावित बदलाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के रुझान को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव के बीच महंगाई की आशंकाएं बढ़ी हैं, जिससे केंद्रीय बैंकों की नीतियां सख्त बनी हुई हैं। यही कारण है कि निवेशक सुरक्षित निवेश की बजाय जोखिम से बचने की रणनीति अपना रहे हैं, जिससे चांदी पर दबाव बना हुआ है।
100 ग्राम और 1 किलो चांदी का भाव
वर्तमान रेट के अनुसार चांदी का औसत भाव लगभग ₹2,450 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। यानी 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब ₹24,500 और 1 किलो चांदी लगभग ₹2,45,000 के स्तर पर है। हालांकि शहर और टैक्स के अनुसार इसमें हल्का अंतर देखने को मिलता है।
चांदी और सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के रेट कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। सबसे बड़ा प्रभाव अंतरराष्ट्रीय बाजार का होता है, जहां डॉलर में कीमत तय होती है। इसके अलावा रुपये की वैल्यू, आयात शुल्क, जीएसटी, और लोकल डिमांड-सप्लाई भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।
फ्यूचर्स ट्रेडिंग, जैसे MCX, और ज्वैलर्स एसोसिएशन के रेट भी बाजार में रियल टाइम प्राइस डिस्कवरी में अहम भूमिका निभाते हैं। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक इन धातुओं की ओर रुख करते हैं, लेकिन ब्याज दरों में बदलाव और डॉलर की मजबूती कीमतों को नीचे भी ला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications