Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?

Bengaluru Metro Pink Line: बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के ट्रायल रन मार्च 2026 के अंत तक शुरू होने वाले हैं, जिसके बाद जल्‍द 21.3 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू हो जाएगी। कलना अग्रहारा को नागावारा से जोड़ेगी, जिसमें एमजी रोड (पर्पल लाइन) और जयदेव अस्पताल (येलो लाइन) पर दो इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

बेंगलुरु में हर दिन यात्रा करने वाले लोग, खासकर सड़क पर बढ़ती भीड़ से जूझ रहे लोग, इस मेट्रो विस्तार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तावरेकेरे के लोग इस लिए खुश है कि इस पिंक लाइन मेट्रो के शुरू होने पर हर दिन ट्रैफिक में बेकार होने वाला 2 से 3 घंटे बचेगा।

Bengaluru Metro Pink Line

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) पहले चरण में कलना अग्रहारा से तावरेकेरे के बीच एलिवेटेड खंड पर ट्रायल शुरू करेगा। कम नियामक मंजूरी के कारण यह प्राथमिकता में है। इसमें ट्रैक की मजबूती, ट्रेन की आवाजाही, सिग्नलिंग तथा mechanical-electrical systems के समन्वय की जाँच की जाएगी।

डेयरी सर्कल से नागावारा रूट पर चल रहा तेजी से काम

एलिवेटेड हिस्से पर ट्रायल शुरू होने के साथ ही, डेयरी सर्कल से नागावारा तक का अंडरग्राउंड पार्ट (लाइन का 13.8 किमी हिस्सा) भी अंतिम फेज में है। यह कॉरिडोर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से गुजरता है। BMRCL अधिकारियों ने बताया कि सुरंगों में ट्रैक बिछाने और थर्ड रेल विद्युतीकरण (electrification) का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

21.3 किमी लंबी पिंक लाइन के शुरू होने से बढ़ेगी कनेक्‍टिविटी

यह कुल 21.3 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन उत्तर और साउथ बेंगलुरु के प्रमुख रेजिडेंसियल और कामर्शियल क्षेत्रों को जोड़कर भीड़भाड़ वाली सड़कों का एक बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगी। पूरी तरह से शुरूह होने के बाद इस लाइन से बैनरघट्टा रोड और नार्थ बेंगलुरु के बीच यात्रा के समय में कमी आने की उम्मीद है।

यात्रियों के कब शुरू हो जाएगी ये मेट्रो लाइन?

पूर्ण कार्मशियल संचालन 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक शुरू होगा, जो सुरक्षा मंजूरियों पर निर्भर करेगा। यह आगामी ट्रायल चरण इस लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो लिंक के साकार होने का एक महत्वपूर्ण संकेतक होगा। Bengaluru: BMTC ने बेंगलुरू से इन जगहों के लिए शुरू की AC बस, जानें समय और किराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+