Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विराट कोहली नहीं रहे इंस्टाग्राम पर, वक्त जज्बात सब बदलकर तोड़ दिया 274 मिलियन लोगों का दिल

Virat Kohli No More On Instagram: गुरुवार रात विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक दिखाई देना बंद हो गया। फैंस जब उनका प्रोफाइल देखने या सर्च करने लगे तो कुछ भी नहीं मिला। इससे सभी लोग हैरान रह गए, क्योंकि विराट ने पहले ऐसा कुछ नहीं कहा था कि वह सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले हैं।


Virat Kohli No More On Instagram

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके करीब 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे। लेकिन अब उनका अकाउंट कहीं नजर नहीं आ रहा, न पोस्ट दिख रहे हैं और न ही प्रोफाइल खुल रही है।

फिलहाल विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। क्रिकेट की बात करें तो वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। हाल ही में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे और उसके बाद वापस लंदन लौट गए।

"मैं सिर्फ 6 साल की थी और वो मेरे पापा का दोस्त था..." इस एक्ट्रेस ने खोला सालों पुराना दबा हुआ राज

सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं और स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विराट के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे लोग सोच रहे हैं कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ है।

अब सभी के मन में यही सवाल है कि क्या विराट कोहली ने खुद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया है या फिर यह इंस्टाग्राम की किसी गलती के कारण हुआ है। अभी तक इस पर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

Credit: Filmibeat

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+