Congress Candidate List: TN चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी, सेल्वापेरुंथगई समेत ये दिग्गज मैदान में

Congress Candidate List TN Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज अपने 27 उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय क्षत्रपों पर भरोसा जताया गया है।

tamil-nadu-election-2026-congress-first-list

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) द्वारा मंजूर की गई इस सूची में सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) के. सेल्वापेरुन्थागाई का है, जो श्रीपेरंबुदूर (SC) विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं, पूर्व सांसद डॉ. ए. चेल्ला कुमार को कृष्णागिरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने PCC चीफ सेल्वापेरुन्थागाई और चेल्ला कुमार को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने अपनी इस सूची में राज्य के दिग्गज नेताओं को चुनावी रण में उतारा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई को उनकी मौजूदा सीट श्रीपेरंबुदूर (SC) से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कृष्णागिरी के पूर्व सांसद डॉ. ए. चेल्ला कुमार को कृष्णागिरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। कांग्रेस की पहली सूची में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कद्दावर नेताओं को जगह मिली है। मुख्य उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

चेन्नई और आसपास: वेलाचेरी सीट से जेएमएच हसन मौलाना को टिकट दिया गया है, जबकि श्रीपेरंबुदूर की सुरक्षित सीट से पीसीसी चीफ खुद मैदान में हैं। पोनेरी (SC) से दुरई चंद्रशेखर को उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिमी और उत्तरी तमिलनाडु: कृष्णागिरी से डॉ. ए. चेल्ला कुमार और शोलिंगुर से ए.एम. मुनिरत्नम को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, इरोड (पूर्व) से गोपीनाथ पलानीअप्पन और उधगमंडलम (ऊटी) से बी. रामचंद्रन चुनाव लड़ेंगे।

दक्षिणी तमिलनाडु: शिवकाशी से गणेशन आशकन और नांगुनेरी से रूबी मनोहरन को फिर से मौका दिया गया है। वहीं, कन्याकुमारी जिले की महत्वपूर्ण सीट किलयूर से एडवोकेट एस. राजेश कुमार और विलावनकोड से टी.टी. प्रवीण को मैदान में उतारा गया है।

महिलाओं और युवा चेहरे पर भी जताया भरोसा

कांग्रेस की इस सूची में महिला नेतृत्व को भी स्थान मिला है। डॉ. थरागाई कथबर्ट को कोलाचेल से और एस. कोर्वशी अमृतराज को अंबासमुद्रम से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही, सिंगनल्लूर से वी. श्रीनिधि नायडू को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने एक नया चेहरा पेश किया है।

पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया है। उथनगराई (SC) से आर. कुप्पु सामी, अत्तूर (SC) से एस.के. अर्थनारी, थुरैयूर (SC) से एम. विचु लेनिन प्रसाद और शंकरनकोविल (SC) से वी.पी. दुरई को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, अंबासमुद्रम से एस. कोर्वशी अमृतराज और तिरुवदानई से रणमा करुमानिकम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Congress-DMK गठबंधन की मजबूती का दावा

ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि Congress-DMK गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा है। हालांकि, उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। के. सेल्वापेरुन्थागाई ने कहा कि यह सूची 'जमीनी कार्यकर्ताओं और अनुभवी दिग्गजों' का मिश्रण है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और DMK का गठबंधन राज्य की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और 'द्रविड़ियन मॉडल' की सरकार को और मजबूती प्रदान करेगा।

विपक्षी दल AIADMK और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्य के अधिकारों की रक्षा करना है।

तमिलनाडु चुनाव को लेकर क्या है कांग्रेस की स्ट्रैटेजी?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण, जातीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा है। हालांकि असली परीक्षा चुनावी मैदान में होगी, जहां पार्टी को DMK के साथ तालमेल बैठाते हुए AIADMK और BJP के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

कांग्रेस की यह 27 उम्मीदवारों की सूची तमिलनाडु चुनाव में पार्टी की रणनीति की झलक देती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन चेहरों के दम पर कांग्रेस राज्य की राजनीति में कितनी पकड़ बना पाती है और गठबंधन को जीत दिलाने में कितना योगदान दे पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+