Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फराह खान के कुक दिलीप ने खरीदी BMW, चलाने के लिए रखा ड्राइवर, हैरान रह गई हसीना

Farah Khan Cook Dilip In BMW: बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उनके वीडियो मजेदार होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं उनके कुक दिलीप। दिलीप अब सिर्फ कुक नहीं, बल्कि खुद एक पॉपुलर चेहरा बन चुके हैं।


Farah Khan Cook Dilip In BMW

हाल ही में फराह अपने नए व्लॉग में 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचीं। यहां फराह और दिलीप ने मिलकर खाना बनाया और प्रणित के स्टैंड-अप कॉमेडी के बारे में बात की। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार रहा।

वीडियो में प्रणित के पिता ने फराह से पूछा कि क्या दिलीप ने वह बड़ी कार खरीद ली है, जो पहले एक व्लॉग में दिखी थी। इस पर फराह ने हंसते हुए कहा कि दिलीप अब भी दोपहिया ही चलाता है। जब दिलीप से सीधे सवाल किया गया, तो उसने मजाक में कहा, "वो तो आपकी BMW है ना!"

Viral Video: चलती मेट्रो में बिगड़ा किन्नर का मिजाज, पहले सुनाई गालियां फिर उतार दिए कपड़े

इसके बाद प्रणित ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिलीप को अपने गांव में सबको बताना चाहिए कि BMW उसी की है। तभी प्रणित के पिता ने बताया कि उन्होंने दिलीप को कार में ड्राइवर के साथ देखा था। यह सुनकर फराह हैरान रह गईं और हंसते हुए बोलीं कि ड्राइवर भी था और वो लोग लोनावला में क्या कर रहे थे। दिलीप इस बात पर सिर्फ मुस्कुराते रहे।

दिलीप का सफर भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने बताया था कि उन्होंने दिल्ली में सिर्फ 300 रुपये से काम शुरू किया था। फराह के घर में उनकी पहली सैलरी 20,000 रुपये थी, जो अब काफी बढ़ चुकी है। फराह ने यह भी बताया कि दिलीप को यूट्यूब व्लॉग से होने वाली कमाई का हिस्सा भी मिलता है।

खाना बनाने के वीडियो के अलावा फराह और दिलीप ने ट्रैवल व्लॉग भी शुरू किए हैं। फराह दिलीप को उनकी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव लेकर गई थीं। इतना ही नहीं, दिलीप अब विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। वे शाहरुख खान और कियारा आडवाणी के साथ मिंत्रा के ऐड में और फ्लिपकार्ट के प्रचार में भी दिखे हैं।

Credit: Filmibeat

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+