Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुबई में रियल एस्टेट बिजनेस कर रही सलमान खान की ये मशहूर हीरोइन, इसलिए की इंडिया की बुराई

Rimi Sen Dubai: कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली हसीना को लेकर खबर आ रही है कि वो अब फिल्मों से दूर रियल स्टेट का बिजनेस कर रही हैं।


Rimi Sen

जी हां, हम बात कर रहे हैं हंगामा, धूम, गोलमाल, फिर हेरा फेरी, जॉनी गद्दार और क्योंकि जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम चुकीं अभिनेत्री रिमी सेन की जो कि सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रहीं थीं। हालांकि बिग बॉस में आने के बाद उन्होने अपनी जो पर्सनालिटी दिखाई थी वो काफी हैरान करने वाली थी और सलमान खान समेत सभी लोग चौक गए थे।

रणबीर कपूर इस IPL सीजन में होंगे RCB के नए मालिक? सच्चाई जानकर हिल जाएंगे फैंस

दुबई में कर रही हैं बिजनेस

रिमी सेन फिल्मों से काफी दूर हैं और कहा जाता है कि वो बेमन होकर एक्ट्रेस बनीं थीं। इस वक्त वो दुबई में हैं और रियल स्टेट का बिजनेस कर रही हैं।


Rimi Sen

2000 के दशक में रिमी सेन को काफी पसंद किया जाता रहा है और कहा उनका नाम टॉप की एक्ट्रेस में गिना जाता था। हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होने धीरे धीरे फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और बाद में बिल्कुल भी किसी कैमरे के सामने नहीं नजर आईं। रिमी सेन अब बिजनेस कर रही हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कभी लौंटेगी या नहीं।

रिमी सेन ने दुबई को लेकर कही ये बात

रिमी सेन ने दुबई की काफी तारीफ की और खुलकर अपने बिजनेस को लेकर बात की। उनका कहना था कि, ''दुबई बहुत ही स्वागत करने वाला शहर है, यही कारण है कि यहाँ की 95% आबादी प्रवासियों की है, जबकि बाकी अमीराती हैं। दुबई ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया है, यहाँ मस्जिदें भी हैं, मंदिर भी हैं। वे सभी के बारे में सोचते हैं। यहां के लोगों के उद्देश्य सिर्फ लोगों के जीवन को बेहतर, आसान और आरामदायक बनाना है। यह ऐसी चीज है जो हमें अपने देश में देखने को नहीं मिलती, क्योंकि सरकार रातोंरात नीतियां बदलती रहती है, जिससे लोगों का जीवन और भी कठिन हो जाता है। हजारों टैक्स हैं, अनगिनत जटिलताएं हैं, और यह अब व्यापार के अनुकूल देश नहीं रह गया है।'' रिमी सेन का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।

Credit: Filmibeat

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+