पश्चिम बंगाल की BAR में अब महिलाएं परोस सकेंगी शराब, ममता बनर्जी सरकार ने पारित किया नया विधेयक
West Bengal news: पश्चिम बंगाल के बार में जल्द महिलाएं भी शराब परोसती नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में महिलाओं को बार में शराब परोसने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित कर दिया है। जिसके बाद महिलाएं भी बार में काम कर सकेंगी।
इसके लिए बंगाल आबकारी अधिनियम 1909 में संसोधन किया है। ये संधोधन इसलिए किया गया गया है ताकि बंगाल में ON कैटेगरी की शराब की दुकानों में महिलाओं के काम करने पर लगी रोक को हटाया जा सके ताकि ON कैटेगरी की शराब की दुकानों में काम कर सके।

पश्चिम बंगाल वित्त विधेयक, 2025 राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को इसे विधानसभा में पेश किया। उन्होंने इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि सरकार लिंगों के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा हमारी राज्य सरकार महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव नहीं करती हैं।
ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले को कार्यबल में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं को स्वीकार करने और सुधारने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जाता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक रूप से पुरुषों का वर्चस्व रहा है।
क्या होती है ON कैटेगरी बार?
ON कैटेगरी बार और शॉप की श्रेणी वो जगहें आती हैं जहां पर शराब को उसी स्थान पर सर्व करने और पीने की परमीशन प्राप्त होती है। इसके अलावा दूसरी ऑफ कैटेगरी होती है, इस कैटेगरी की दुकानों में शराब बेचने की परमीशन तो होती है लेकिन वहां पर कस्टमर को शराब पीने की परमीशन नहीं होती है।
इन शहरों की बार में पहले से शराब परोस रही महिलाएं?
- बेंगलुरु के बार में महिलाओं को काम करने परमीशन हैं। कर्नाटक पुलिस अधिनियम के अनुसार पब और रेस्तरां को महिलाओं को काम पर रखने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है, यह विनियमन 2012 से लागू है।
- ऐसे ही दिल्ली में भी बार में महिलाएं काम कर रही हैं। दिल्ली आबकारी अधिनियम 2010 महिलाओं को बार में काम करने और शराब परोसने की परमीशन देता है। हालाँकि शराब-लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों में 25 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को काम पर रखने पर प्रतिबंध है।
- मुंबई में महिलाओं को बार में काम करने की परमीशन हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुससार मुंबई में महिलाओं को बारडेडिंग समेत किसी भी प्रोफेशन को अपनाने का पूरा अधिकार है।
- इसके अलावा केरल और गोवा भी महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति है। हालांकि एफएल3 लाइसेंस रखने वाले केरल के बार को महिलाओं को रोजगार पर रखने की परमीशन नहीं है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications