Sunita Williams: पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग
Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 19 मार्च 2025 को सुबह साढ़े तीन बजे धरती पर वापसी हो चुकी है। नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसी रही सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को ड्रैगन कैप्सूल अंतरिक्षयान धरती पर लेकर आया है।
सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी पर अमेरिका ही नहीं भारत समेत विश्व भर में खुशियां मनाई गई और सुनीता विलियम्स के धैर्य और साहत की जमकर प्रसंशा की। वहीं इस सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए भारत रत्न की डिमांड कर दी है।

19 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा अंतरिक्ष में लंबे समय से फंसी हुई सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच को बचाने के लिए नासा को धन्यवाद देती हूं। इसके साथ उन्होंने कहा सुनीता विलियम्स का भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
ममता बनर्जी बोलीं बहुत चिंता हो रही थी
विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा अंतरिक्ष यान में जब से सुनीता विलियम्स फंसी हुई थी तभी से वो चिंतित थी और राेजनाा स्थिति नज़र रखे हुए थीं। उन्होंने आगे कहा "मुझे अंतरिक्ष विज्ञान में दिलचस्पी है और मैं सूचना के विभिन्न स्रोतों के माध्यम से घटनाक्रम पर नज़र रखती रही हूं। मैंने स्थिति पर रोजाना नज़र रखी और नियमित अपडेट लिया और अब सुनीता विलियम्स के सकुशल धरती पर वापसी पर बहुत खुश हूं?
सुनीता विलियम्स क्यों नौ महीने अंतरिक्ष पर फंसी रहीं?
गौरतलब है कि एस्ट्रोनॉड सुनीता विलियम्स को नासा के अंतरिक्ष स्पेस सेंटर में 8 दिन के मिशन पर भेजा गया था लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आने के कारण वो बीते नौ महीने से अपने साथी बुच विल्मोर के साथ वहीं फंसी हुईं थीं। जिन्हें लाने के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल अंतरिक्ष में भेजा गया था, ये ही ड्रैगन कैप्सूल है जो सुनीता और बुच को धरती पर वापस लेकर आया है।












Click it and Unblock the Notifications