पश्चिम बंगाल: 16 फरवरी से खुलेंगी सभी प्राइमरी स्कूल, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी
कोलकाता, 14 फरवरी: कोरोना की तीसरी लहर के बाद उपजे हालातों को काबू में करने के लिए राज्य सरकारों की तरफ से फिर से पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया गया था, जिसके चलते फिर से स्कूलों को बंद करने का फैसला लेते हुए नाइट कर्फ्यू तक लगाया गया। हालांकि अब कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट से बाद सरकार कोविड प्रतिबंधों में ढील दे रही है, जिसके चलते सोमवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया है।

अपने आदेश में पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 फरवरी से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी। हालांकि पहले की तरह रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल ने मंगलवार से प्रभावी आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध वापस ले लिया है।हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को या तो पूरी तरह से टीका लगाया जाने वाला या फिर फ्लाइट की रवानगी के 72 घंटों के भीतर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।
वहीं इससे पहले स्कूलों को फिर से खोलने पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट राज्य में नहीं आते हैं, तो हम वैकल्पिक दिनों में प्राथमिक क्लासेज के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में सोच सकते हैं, जिसके बाद अब सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications