बंगाल: हमले के बाद बोले दिलीप घोष- TMC कार्यकर्ताओं ने मारे पत्थर, ममता को नहीं रोका तो बहेंगी खून की नदियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच राजनेताओं पर हिंसक हमलों का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को बंगाल इकाई के बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष को इसका शिकार होना पड़ा। कूच बिहार के सितलकुची में उनके काफिले पर पत्थरबाजी की गई जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। दिलीप घोष का दावा है कि हमले में उन्हें भी कई पत्थर आकर लगे हैं। घटना के बाद बुधवार शाम संवाददाताओं से बात करते हुए बीजेपी नेता ने सीधा-सीधा इस अटैक के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

West Bengal Assembly Elections 2021 West Bengal BJP chief Dilip Ghosh accused TMC

Recommended Video

      West Bengal Election 2021 : Dilip Ghosh के काफिले पर हमला, TMC पर लगाया आरोप | वनइंडिया हिंदी

      पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, 'मैं कूचबिहार के सितलकुची में रैली कर रहा था। इस दौरान ममता बनर्जी की रैली से गाड़ियों में लौट रहे लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं को डराया, उन्हें डंडा दिखाया, तनाव पैदा किया। इस बीच पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा।' उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी एक समुदाय विशेष को उकसाने का काम कर रही हैं, उनकी सभाओं को रद्द किया जाए। ममता को ब्लॉक किया जाए, नहीं तो बंगाल में खून की नदियां बह जाएंगी। ममता के होते बंगाल में कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता।

      यह भी पढ़ें: CM ममता बनर्जी का आरोप- BJP और CRPF में साठगांठ, लोगों को नहीं मिल रहा मतदान केंद्रों में प्रवेश

      दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर ईंटों और बम से हमला किया। कार में जिस तरफ वह बैठे थे, उधर एक पत्थर आकर लगा जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। इसके बाद उन्हें भी एक ईंट आकर लगी। हमले के बाद अपने एक वीडियो संदेश में दिलीप घोष ने कहा कि अगर यहां स्थिति ऐसी है तो कोई कैसे कूचबिहार में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव की उम्मीद कर सकता है। यह वही क्षेत्र है जहां की जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बदलाव के पक्ष में अपना मतदान किया था। उधर, दिलीप घोष पर हुए हमले के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+