Blue Moon 2026 : आज रात आकाश में दिखेगा 'ब्लू मून'? क्या चांद का रंग होगा नीला? 5 राशियों का बदलेगा वक्त
Blue Moon 2026 : आज की रात बेहद खास है क्योंकि रविवार को आसमान में 'ब्लू मून' नजर आएगा, जो कि खगोलप्रेमियों के लिए तो काफी दुर्लभ घटना है तो वहीं वैदिक धर्म में इसे काफी शुभ माना गया है। नाम सुनकर कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे हैं कि आकाश में आपको नीला चांद नजर आएगा। तो ऐसा नहीं है, दरअसल 'ब्लू मून' का चंद्रमा के रंग से कोई संबंध नहीं है, यह एक कैलेंडर आधारित घटना है।

ब्लू मून दो प्रकार का होता है
- मासिक ब्लू मून (Monthly Blue Moon) - जब एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा (Full Moon) पड़ती हैं।
- मौसमी ब्लू मून (Seasonal Blue Moon) - जब किसी एक मौसम में चार पूर्णिमा होती हैं और तीसरी पूर्णिमा को 'ब्लू मून' कहा जाता है।
- आज का ब्लू मून भारत में नजर आएगा, पंचाग के मुताबिक चंद्रोदय का वक्त 06:40 PM है।
ब्लू मून और सुपरमून में क्या अंतर है?
- ब्लू मून: यह पूर्णिमा की संख्या से जुड़ी घटना है इसमें चंद्रमा सामान्य आकार का दिखता है लेकिन चंद्रमा के रंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
- सुपरमून: यह चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी पर आधारित घटना है, चंद्रमा सामान्य आकार का दिखता है और चंद्रमा बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है।
ज्योतिष के अनुसार ब्लू मून का महत्व
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'पूर्णिमा को मानसिक ऊर्जा, भावनाओं और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। ब्लू मून अधूरे कार्यों को पूरा करने और नई शुरुआत का संकेत देता है, आज की पूर्णिमा 5 राशियों के लिए काफी शुभ है और ये 5 राशियां हैं- मेष, सिंह, तुला, कर्क और मीन राशि।'
- मेष राशि:पूर्णिमा का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि कर सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा सफलता और सम्मान दिलाने वाली साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है।
- तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
- कर्क राशि: चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी ग्रह है, इसलिए पूर्णिमा का प्रभाव आपके लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। मानसिक शांति मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। करियर में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं।
- मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकती है। रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ और शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
चंद्रदेव को करें खुश
- चंद्र देव को जल अर्पण: एक पात्र में जल, सफेद फूल, मिठाइयाँ और दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्पित करें। यह कार्य जीवन में शांति और सौहार्द लाता है।
- भगवान विष्णु को भोग: इस पावन रात्रि भगवान विष्णु को पंजीरी, पंचामृत, केले और पीले फूल चढ़ाएं। इससे जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं।
- कपूर और लौंग जलाना: शाम को एक पात्र में पांच लौंग व कपूर जलाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा हटाकर सकारात्मकता को आमंत्रित करेगा।
- दीपक प्रज्ज्वलित करना: घर के हर कोने में घी के 11 मिट्टी के दीपक जलाएं। यह अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर करेगा।
- मंत्र जाप: चंद्र ऊर्जा को बढ़ाने और देवी-देवताओं का आह्वान करने के लिए विष्णु मंत्रों या चंद्र मंत्रों का जाप करें। यह आपको आर्थिक स्थिरता, शांति, सद्भाव और संतुलन प्रदान करेगा।
'ब्लू मून' से जुड़े FAQ
- 31 मई 2026 की पूर्णिमा किन राशियों के लिए सबसे शुभ मानी जा रही है?
- उत्तर: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 31 मई 2026 की पूर्णिमा मेष, सिंह, तुला, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है।
- पूर्णिमा का ज्योतिष में क्या महत्व है?
- उत्तर: पूर्णिमा को चंद्रमा की पूर्ण ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह मन, भावनाओं, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक उन्नति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
- पूर्णिमा के दिन कौन-से शुभ कार्य करने चाहिए?
- उत्तर: चंद्रमा को अर्घ्य देना, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करना, ध्यान करना तथा सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।
- क्या पूर्णिमा का प्रभाव सभी लोगों पर एक जैसा होता है?
- उत्तर: नहीं। पूर्णिमा का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और दशा-अंतरदशा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए व्यक्तिगत फलादेश भिन्न हो सकते हैं।














Click it and Unblock the Notifications