IPL 2026: आईपीएल चैंपियन को कितनी मिलेगी इनामी राशि? हारने वाली टीम भी मालामाल
IPL 2026 Prize Money: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ IPL 2026 का फाइनल मुकाबला खत्म होते ही हर फैन के मन में बस एक ही सवाल था कि इस बार विजेता टीम कितनी अमीर हुई? बीसीसीआई ने इस साल का प्राइज पूल इतना बड़ा रखा है कि आंकड़े सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया।
इस लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पहले सीजन के चैंपियन को कितनी रकम मिली थी? महज 4.8 करोड़! आज के दौर में आईपीएल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अरबों का बिजनेस बन चुका है। यही वजह है कि इसकी इनामी राशि अब आसमान छू रही है।

प्राइज मनी ब्रेकडाउन, IPL 2026 Prize Money
इस साल टूर्नामेंट में चौथे नंबर पर रहने वाली टीम यानी जो एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर हो गई थी, उसे भी इतनी रकम मिली है जो कई देशों की पूरी क्रिकेट सीरीज के बजट से ज्यादा है। चौथे स्थान की टीम को बीसीसीआई ने पूरे 6.5 करोड़ का चेक थमाया है।
अब बात करते हैं उस टीम की जो फाइनल के बेहद करीब पहुंचकर क्वालीफायर-2 में बाहर हो गई थी। तीसरे नंबर की इस टीम के प्रदर्शन को सराहते हुए बोर्ड ने इस बार भारी-भरकम राशि दी है। इस सीजन में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ की प्राइज मनी मिली है।
फाइनल हारने वाली टीम मालामाल
खिताबी मुकाबला खेलने वाली दोनों टीमों पर तो पैसों की असली बारिश हुई है। फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार झेलने वाली उपविजेता टीम भी करोड़पति है। उपविजेता टीम को इस बार सांत्वना के रूप में पूरे 12.5 करोड़ की इनामी राशि से नवाजा गया है।
IPL 2026 Winner Prize Money: विनर की प्राइज मनी
अब आते हैं उस राज पर जिसका सबको इंतजार है। IPL 2026 की चमचमाती ट्रॉफी को चूमने वाली नंबर-1 चैंपियन टीम पर बीसीसीआई ने खजाना लुटा दिया है। इस साल की विजेता टीम को पूरे ₹20 करोड़ का बंपर कैश प्राइज मिला है, जो इस लीग को दुनिया का सबसे अमीर टूर्नामेंट बनाता है।
रोमांच यहीं खत्म नहीं होता। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख मिलने हैं। वहीं सीजन के सबसे बेस्ट उभरते हुए खिलाड़ी को ₹20 लाख का इनाम है।












Click it and Unblock the Notifications