RCB vs GT Final: कौन बनेगा फाइनल का बादशाह? 2 युवा देंगे विराट कोहली को कड़ी टक्कर
RCB vs GT Final: आईपीएल के महामुकाबले का मंच पूरी तरह सज चुका है। जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) फाइनल में आमने-सामने होंगी, तो मैदान पर सिर्फ दो टीमें नहीं, बल्कि क्रिकेट की दो पीढ़ियां आपस में टकराएंगी। एक तरफ रनों के भूखे 'किंग' विराट कोहली का अनुभव है, तो दूसरी तरफ उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए दो युवा तुर्क पूरी तरह तैयार बैठे हैं।
यह फाइनल मुकाबला केवल ट्रॉफी जीतने का नहीं, बल्कि बल्लेबाजी के सिंहासन पर कब्जा जमाने का भी है। गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतर रही है। गिल अपनी कप्तानी में पहला आईपीएक टाइटल अपने नाम करने का प्रयास करेंगे। इन सबके बीच तीन प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनमें रनों के लिए फाइनल में टक्कर होने की पूरी संभावना है। आपको इनके बारे में जानना चाहिए।

शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल जब अपनी लय में होते हैं, तो गेंदबाजों के पास सिर्फ गेंद को बाउंड्री पार जाते देखने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। इस सीजन गिल ने विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ा कर रख दिए हैं।
- मैच/इनिंग्स: 15 / 15
- कुल रन: 722
- औसत (Avg): 48.13
- स्ट्राइक रेट (SR): 163.72
- चौके/छक्के: 72 चौके, 33 छक्के
टर्निंग पॉइंट: गिल का 163 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट यह साफ करता है कि वो फाइनल में पावरप्ले का पूरा फायदा उठाएंगे। अगर आरसीबी के गेंदबाजों ने इन्हें जल्दी नहीं रोका, तो मैच एकतरफा हो सकता है।
साई सुदर्शन
अगर शुभमन गिल गुजरात की आग हैं, तो साई सुदर्शन उस आग को हवा देने वाले सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। सुदर्शन ने इस सीजन अपनी क्लास और कंसिस्टेंसी से सबको हैरान किया है और रन बनाने के मामले में वह गिल के बिल्कुल कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
- मैच/इनिंग्स: 16 / 16
- कुल रन: 710
- औसत (Avg): 47.33
- स्ट्राइक रेट (SR): 159.55
- चौके/छक्के: 73 चौके, 30 छक्के
टर्निंग पॉइंट: साई सुदर्शन ने इस सीजन में गिल से भी ज्यादा (73) चौके जड़े हैं। एंकर रोल निभाने के साथ-साथ तेजी से रन चुराने की उनकी कला आरसीबी के स्पिनर्स की नाक में दम करने के लिए काफी है।
विराट कोहली
युवाओं का जोश एक तरफ, लेकिन जब बात बड़े मंच की हो, तो 'किंग कोहली' का खौफ ही अलग होता है। विराट कोहली इस सीजन एक अलग ही अवतार में दिखे हैं। भले ही रन के मामले में वो इन दोनों युवाओं से थोड़े पीछे हों, लेकिन उनका इम्पैक्ट सबसे घातक रहा है।
- मैच/इनिंग्स: 15 / 15
- कुल रन: 600
- औसत (Avg): 50.00
- स्ट्राइक रेट (SR): 164.38
- चौके/छक्के: 64 चौके, 22 छक्के
टर्निंग पॉइंट: इन तीनों बल्लेबाजों में विराट कोहली का औसत (50.00) और स्ट्राइक रेट (164.38) सबसे बेस्ट है। इसका मतलब साफ है-विराट क्रीज पर टिकते भी हैं और विपक्षी टीम को बेरहमी से कूटते भी हैं। फाइनल जैसे बड़े प्रेशर मैच में उनका यह रूप गुजरात के लिए सबसे बड़ा खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications