बंगाल: TMC के रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने की BJP की तारीफ, वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई
कोलकाता: बंगाल में चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच टीएमसी के रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर के एक वीडियो चैट ने बंगाल के राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर बीजेपी ने एक बार फिर से दावा किया कि इस बार वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जबकि दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने इस पूरे मामले में सफाई दी है।

Recommended Video
दरअसल चुनाव पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल क्लबहाउस चैट शो आयोजित हुआ था। जिसमें पत्रकारों के साथ प्रशांत किशोर भी जुड़े। इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव पर अपने विचार रखे। इस चैट का एक वीडियो बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने जारी किया है। जिसमें प्रशांत किशोर ये कहते नजर आ रहे है कि मोदी और ममता दोनों की लोकप्रियता बराबर है। वीडियो के साथ मालवीय ने लिखा कि पीएम मोदी बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। ममता बनर्जी के रणनीतिकार ने भी कहा है कि टीएमसी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है, ध्रुवीकरण एक सच है, बीजेपी की चुनावी मशीनरी के लिए एससी वोट एक फैक्टर है।
वहीं ये वीडियो वायरल होने पर प्रशांत किशोर ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि बीजेपी अपने नेताओं से ज्यादा मेरे क्लबहाउस चैट को ज्यादा गंभीरता से लेती है। बीजेपी ने बातचीत का चुनिंदा अंश जारी किया है। मैं चाहता हूं कि वो पूरी बातचीत जारी करे। वहीं चैट में शामिल पत्रकार पत्रकार रोहिणी सिंह और साक्षी जोशी ने भी प्रशांत किशोर का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने कुछ ही हिस्सा जारी किया है, वो बात वीडियो में नहीं आने दी जिसमें प्रशांत ममता की जीत का दावा कर रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने कही ये बात
मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अब सभी लोग इस बात को मान रहे हैं कि पीएम मोदी ज्यादा पॉपुलर लीडर हैं। इस ऑडियो में प्रशांत किशोर ये भी पूछते सुने जा सकते हैं कि क्या ये चैट सार्वजनिक है? माना जा रहा है कि उन्हें इसके पब्लिक होने की जानकारी नहीं थी। वहीं बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टीएमसी ने अपने कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार किए हैं, उसी वजह से वो हार रही है।











Click it and Unblock the Notifications