'2 मई के बाद एससी समुदाय में 12 रेप, 20 हत्या समेत 1627 घटनाएं', बंगाल हिंसा पर NCSC का चौंकाने वाला रिपोर्ट
'2 मई के बाद एससी समुदाय में 12 रेप, 20 हत्या समेत 1627 घटनाएं', बंगाल हिंसा पर NCSC के चौंकाने वाला रिपोर्ट
कोलकाता, 15 मई: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के प्रमुख विजय सांपला ने शुक्रवार (14 मई) को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों के बाद 2 मई से ही पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनसीएससी के प्रमुख विजय सांपला ने कहा, ''2 मई के बाद पश्चिम बंगाल में जिस तरह से घटनाएं हुई हैं, वह चिंताजनक है। 1947 यानी आजादी के बाद पहली बार बलात्कार और हत्याएं बिना किसी राज्य संरक्षण के हो रही हैं। बंगाल हिंसा में सबसे अधिक प्रभावित अनुसूचित जाति के लोग हुए हैं।" मामलों की संख्या का ब्योरा देते हुए विजय सांपला ने कहा, ''एससी समुदाय के खिलाफ हिंसा में अब तक 10-12 बलात्कार, 15-20 हत्या के मामलों सहित 1627 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं 672 नए मामले सामने आए हैं।''

विजय सांपला ने कहा, ''मैंने इस पूरे मामले में एडीजीपी को एसएचओ के खिलाफ जांच करने के लिए कहा है। पुनर्वास। (ग्रामीणों का) राज्य द्वारा वहन किया जाना चाहिए।''
पुलिस स्टेशन जाने वाले लोगों पर हमला किया गया: विजय सांपला
नबाग्राम की अपनी यात्रा के बारे में एनसीएससी प्रमुख विजय सांपला ने कहा, "जब मैंने नबाग्राम का दौरा किया, तो पुलिस ने मुझे बताया कि दोनों पक्षों के अपराधी एससी समुदाय से थे, लेकिन पूछताछ करने पर हमने पता चला है कि इसमें कई शख्स ऐसे भी शामिल थे, जो जनरल कैटेगरी से आते हैं। और जो (एससी से) शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे, उनपर हमला किया जा रहा था, उनको मारा-पीटा जा रहा था। उनके घर लूट लिए जाते थे। लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डर रहे हैं।''
इस महीने की शुरुआत में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि था पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में उसकी पार्टी के 9 कार्यकर्ता मारे गए हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इन आरोपों का खंडन करती रही है।
विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति से की कार्रवाई की मांग
7 मई को गृह मंत्रालय द्वारा चार सदस्यीय टीम को पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने भेजा गया है। इस टीम ने हाल ही जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके का दौरा किया था।
इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पश्चिम बंगाल में "टीएमसी कार्यकर्ताओं और जिहादियों" द्वारा की गई हिंसा को तुरंत रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार द्वारा लिखे गए एक पत्र में, परिषद ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा "मुस्लिम लीग की सीधी कार्रवाई" की याद दिलाती है। 2 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications