Lionel Messi Fitness Update: क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होंगे मेसी? कोच स्कालोनी ने फैंस को बता दिया सच!

Lionel Messi Fitness Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की तैयारियों में जुटी मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) अपनी मांसपेशियों की चोट (Muscle Strain) से तेजी से उबर रहे हैं। अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) ने पुष्टि की है कि मेसी की रिकवरी उम्मीद से बेहतर है और वे टूर्नामेंट से पहले होने वाले बाकी अभ्यास मैचों में मैदान पर उतर सकते हैं।

मैच के दौरान हो गए थे चोटिल (Lionel Messi Fitness Update)

इंटर मियामी के लिए खेलते समय फिलाडेल्फिया के खिलाफ मैच में मेसी के पैर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। इसके बाद उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर गंभीर संशय पैदा हो गया था, लेकिन अब वे व्यक्तिगत ट्रेनिंग छोड़कर टीम के मुख्य स्क्वाड के साथ आंशिक रूप से अभ्यास में शामिल हो चुके हैं। स्क्वाड के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने कप्तान की फिटनेस पर स्थिति साफ की।

Lionel Messi 1

मेसी ने शुरू किया अभ्यास

उन्होंने कहा कि लेओ (मेसी) अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ सत्र के कुछ हिस्सों में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है, जो हमारे लिए अच्छे संकेत है। अब वे अलग से अकेले अभ्यास नहीं कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे आगामी वॉर्म-अप मैचों में कुछ मिनटों के लिए खेल भी सकते हैं। हम नजर बनाए हुए हैं कि वे पहले मैच में उतरेंगे या दूसरे में, लेकिन उनकी इस रिकवरी ने पूरी टीम को मानसिक शांति दी है।

17 जून को अर्जेंटीना का पहला मैच

खिताब बचाने के इरादे से उतर रही अर्जेंटीना की टीम को वर्ल्ड कप से पहले दो अहम फ्रेंडली मैच खेलने हैं। टीम पहले टेक्सास में होंडुरास के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि मंगलवार को अलबामा में आइसलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद अर्जेंटीना अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 17 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज में उसका सामना 22 जून को ऑस्ट्रेलिया से और 28 जून को जॉर्डन से होगा।

जब कोच ने मेसी से कहा- 'तुम्हारा चयन हो गया है'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच स्कालोनी ने मेसी के टीम में चयन को लेकर एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेसी का कद खेल में कितना भी बड़ा हो, लेकिन टीम चयन को लेकर वे हमेशा गंभीर रहते हैं। मैंने जब उन्हें मैसेज किया तो उन्होंने मजाक में कहा कि वे आधिकारिक लिस्ट आने का इंतजार करेंगे कि उनका नाम टीम में है या नहीं। इस पर मैंने हंसते हुए कहा कि तुम्हारा चयन हो चुका है। यह बातचीत बेहद खुशनुमा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+