Manav Suthar Caste: क्या है मानव सुथार की जाति? जाट, ब्राह्मण या राजपूत? डेब्यू के पहले ओवर में सनसनीखेज विकेट
Manav Suthar Caste: अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने मैदान पर कदम रखते ही धमाल मचा दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की नई गेंद पर जमकर पिटाई हो रही थी और भारतीय टीम विकेट के लिए तरस रही थी, तब कप्तान ने गेंद मानव सुथार के हाथों में थमाई।
23 साल के सुथार ने इस बड़े मौके का पूरा फायदा उठाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले ही ओवर में विकेट झटककर टीम इंडिया को एक बड़ी और बेहद जरूरी सफलता दिलाई। उन्होंने अपने टेस्ट जीवन की चौथी ही गेंद पर अफगान खिलाड़ी अब्दुल मलिक विकेट लेकर डेब्यू को यादगार बना दिया, इसके बाद उनके खाते में एक और विकेट आया।

डेब्यू मैच के नर्वसनेस को खुद पर हावी न होने देते हुए उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और पहली ही ओवर में विकेट लेकर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगाम लगा दी। सुथार के इस शानदार स्पेल ने न सिर्फ सिराज की महंगी साबित हो रही गेंदबाजी से उपजे दबाव को कम किया, बल्कि मैच में टीम इंडिया की मजबूत वापसी भी करा दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके बारे में और ज्यादा जानने के लिए उमड़ पड़े, इसमें मुख्य रूप से उनकी जाति के बारे में जानने वाले लोग थे।
क्या हा मानव सुथार की जाति (Manav Suthar Caste)
सुथार (या सुथार/सुतार) भारत की एक पारंपरिक कारीगर जाति मानी जाती है, जिसका मुख्य कार्य लकड़ी का काम करना रहा है। ये लोग घरों के दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर, कृषि उपकरण और अन्य लकड़ी की वस्तुएं बनाने में कुशल होते हैं। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और अन्य कई राज्यों में सुथार समुदाय बड़ी संख्या में पाया जाता है।
परंपरागत रूप से इन्हें बढ़ई (Carpenter) के रूप में जाना जाता है, हालांकि आज इस समाज के लोग शिक्षा, सरकारी सेवाओं, व्यापार और विभिन्न पेशों में भी आगे बढ़ रहे हैं। सुथार समाज अपनी मेहनत, शिल्पकला और तकनीकी कौशल के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। राजस्थान में यह जाति OBC में आती है।
First Test wicket hits different. Congratulations, Manav Suthar! 🤩 pic.twitter.com/8gGDidfPSF
— Sonu Jaat • Cricket (@TheSonuJaat) June 7, 2026
राजस्थान में कहां से आते हैं मानव सुथार
राजस्थान के श्री गंगानगर में जन्मे मानव सुथार ने वहां से ही क्रिकेट में आगे बढ़ने का फैसला लिया था। उनका जिला पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़ा हुआ है। घरेलू क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन के दम पर उनको टीम इंडिया में आने का मौका मिला।
घरेलू क्रिकेट में कितने विकेट?
सुथार ने घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। राजस्थान के इस स्पिन गेंदबाज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने 29 मुकाबलों में 129 विकेट हासिल किए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते स्पिनरों में शामिल कर दिया है।
2022-23 रणजी ट्रॉफी उनके करियर का सबसे सफल सीजन साबित हुआ। उस सीजन में उन्होंने महज छह मैच खेलकर 39 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी टीम का योगदान दिया। इसके बाद ACC मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और दलीप ट्रॉफी में उनके दमदार प्रदर्शन ने राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी दावेदारी को और मजबूत बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications