कोलकाता: गोदाम में लगी भयानक आग, 2 दमकल कर्मी घायल
कोलकाता, 12 मार्च: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना के बाद मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं, जिसने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के मुताबिक मेहर अली लेन (अंडर टांगरा पीएस) में एक टेनरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टेनरी के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। कोलकाता पुलिस ने बताया कि आग की भीषणता को देखते हुए आस पास की सभी झोपड़ियों को खाली करा लिया गया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां पहुंची, जो नाकाफी साबित हुई।
वहीं आग पर काबू करने के दौरान दमकल के दो कर्मियों को भी चोटें आईं है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कोलकाता पुलिस ने आगे कहा कि आग बुझाने के लिए अब तक कुल 15 दमकल गाड़ियां भेजी गई। ताजा जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग के डीजी रणवीर कुमार ने बताया कि दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। अभी कितना नुकसान हुआ है उसका आंकलन करना मुश्किल है। स्थिति नियंत्रण में है।
इधर, स्थानीय लोग भी आग बुझाने में फायर बिग्रेड की पूरी मदद की। लोगों ने घरों से पानी की बाल्टी लाकर पानी खत्म होने पर टैंकर में भरा, जिससे जल्दी से जल्दी आग पर काबू पाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications