PM Modi Kuwait Amir: कुवैत के अमीर से पीएम मोदी ने की बात, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच किन मुद्दों पर चर्चा

PM Modi talks to Kuwait Amir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर Sheikh Mishal Al-Ahmad Al-Jaber Al-Sabah से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी जरूरी है।

उन्होंने कुवैत में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए अमीर का धन्यवाद भी किया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत और कई लोग घायल हुए थे।

PM Modi talks to Kuwait Amir

पीएम मोदी ने जताई चिंता, शांति पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के अमीर के बीच हुई बातचीत में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात प्रमुख मुद्दा रहे। पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और डिप्लोमेसी से ही निकल सकता है। भारत ने कुवैत की संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी पर हुए हमलों की निंदा करते हुए शांति और स्थिरता की जल्द वापसी की उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

ये भी पढे़ं: PM Modi France Slovakia Visit: 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीयों की सुरक्षा पर अमीर को धन्यवाद

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने भारतीय नागरिकों की भलाई और सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने पर कुवैत के अमीर का आभार जताया। कुवैत में लाखों भारतीय काम करते हैं और वहां की इकोनॉमी में अहम योगदान देते हैं। हाल के तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों और सहयोग को भी बातचीत में रेखांकित किया गया।

एयरपोर्ट हमले में गई थी उज्जैन के मंजूर अहमद की जान

3 जून को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की मौत हो गई थी। मंजूर करीब 30 वर्षों से कुवैत में दर्जी का काम कर रहे थे। वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए भारत लौटने वाले थे और उनकी फ्लाइट कुछ ही घंटों बाद थी। उनके बेटे अनस के मुताबिक, हमले से एक दिन पहले ही पिता से बात हुई थी। परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत साबित होगी।

ये भी पढे़ं: Iran Attack Kuwait Airbase: ट्रंप की डील से ठीक पहले ईरान का कुवैत में बड़ा अटैक, कई अमेरिकी सैनिक घायल

ड्रोन अटैक में घायल हुए कई लोग

कुवैत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नासिर बौसलीब के अनुसार, कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को कई ड्रोन से निशाना बनाया गया था। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई, जबकि 13 भारतीयों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने नागरिक इलाकों और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की थी। भारत ने कहा कि किसी भी संघर्ष में आम लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसे हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+