पेगासस विवाद के बीच पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, सोमवार को पहुंच रही हैं दिल्ली

कोलकाता, 22 जुलाई। पेगासस स्पाईवेयर को लेकर जारी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली हैं। इस बैठक की जानकारी खुद सीएम ममता ने दी है। उन्होंने बताया कि वह दो-तीन दिनों के लिए दिल्ली जा रही हैं, जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। बता दें कि मई में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम ममता का यह पहला दिल्ली का दौरा है, इससे पहले चक्रवाती तूफान 'यास' के बाद उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी।

Mamta Banerjee will meet PM Modi reaching Delhi on Monday

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, मैं 2-3 दिन के लिए दिल्ली जाऊंगी। समय मिला तो मैं राष्ट्रपति से भी मिलूंगी। पीएम ने मुझे समय दिया है, मैं उनसे मिलूंगी।' उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पेगासस जासूसी कांड से लेकर मीडिया घरानों पर कर छापे तक कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए यह जानकारी दी। गौरतलब है कि हालिया घटनाओं को देखते हुए पीएम मोदी और ममता बनर्जी की होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत में अब तक दी गई कोरोना वैक्सीन की 41.7 करोड़ डोज, 8.76 करोड़ लोगों को लगे दोनों टीके

मेरी बैठकों की जासूसी कर रही है सरकार: ममता
पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के फोन को कथित रूप से हैक करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि, मैं आपको बताती हूं कि, कुछ दिन पहले मैं प्रशांत किशोर और कुछ अन्य लोगों के साथ बैठक में थी। उन्होंने (सरकार) बैठक का क्लोन तैयार किया है। प्रशांत किशोर ने अपने फोन का ऑडिट कराया और पता चला कि हमारी एक बैठक के बारे में उन्हें (सरकार को) पेगासस स्पाईवेयर के जरिए पता थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+