भारत में अब तक दी गई कोरोना वैक्सीन की 41.7 करोड़ डोज, 8.76 करोड़ लोगों को लगे दोनों टीके

भारत में बुधवार यानि 21 जुलाई तक 41.7 करोड़ लोगों का टीकाकरण होने की खबर सामने आई है। भारत में मंगलवार रात तक 32.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन के 415,225,632 शॉट दिए गए।

नई दिल्ली, 22 जुलाई। एक तरफ संसद जहां कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के मुद्दे पर अखाड़ा बनी हुई है वहीं, दूसरी ओर भारत में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान बगैर किसी रुकावट के जारी है। बुधवार यानि 21 जुलाई तक भारत में वैक्सीन की 41.7 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। भारत में मंगलवार रात तक 32.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन के 415,225,632 शॉट दिए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 20 जुलाई तक 8.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक जबकि 24 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

vaccination

Recommended Video

    Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 41,383 new COVID19 cases, 507 मौतें । वनइंडिया हिंदी

    इस बीच बुधवार रात 7 बजे तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल वैक्सीन की 417,656,752 डोज दी गईं। खाली बुधवार को वैक्सीन की 2,083,892 खुराक दी गईं। बात अगर 18-45 की उम्र के लोगों की करें तो बुधवार को 1,004,581 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 95,964 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से इस आयु वर्ग के वर्ग के 130, 446,413 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 5,317,567 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना: क्या चीन की वैक्सीन का प्रभाव कम हो रहा है?

    मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-45 आयु वर्ग के लोगों को 1 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पहली डोज की 10 लाख खुराक इस आयु वर्ग के लोगों को दी जा चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+