Lok Sabha Elections: सौगत रॉय का दावा,'किसी पार्टी को नहीं मिलेगी पूर्ण बहुमत' ममता को बताया बेस्ट PM कैंडिडेट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एक बड़ा दावा किया है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 76 वर्षीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सौगत रॉय के दावे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत नहीं ला पाएगी। साथ-ही-साथ उन्होंने ममता बनर्जी को पीएम पद के लिए सही दावेदार बताया है।

सौगत रॉय ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में तृणमूल के लगभग 30 सांसद जीत के आएंगे और ममता इस जीत का एक बड़ा फैक्टर होंगी। उन्होंने कहा कि ममता में वो सब कुछ है, जो देश की अगली प्रधानमंत्री बनने के लिए एक व्यक्ति में होना चाहिए। टीएमसी नेता ने कहा कि बतौर तीन बार कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बात को सिद्ध भी किया है।
यह भी देखें: Lok Pal Mega Survey: पश्चिम बंगाल में TMC के साथ 'खेला', BJP को सीधा फायदा, सर्वे में बड़ा दावा

Trinamool Congress

सौगत रॉय को टीएमसी ने चौथी बार लोकसभा का टिकट दिया है। 4 बार के सांसद सौगत रॉय लोकसभा चुनाव 2024 में बंगाल के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी भी हैं।

उन्होंने बताया, "ये मेरी बतौर सांसद चौथी टर्म है। मैं एक बार बैरकपुर से भी सांसद रह चूका हूं। जब मैं पहली बार साल 1977 में सांसद बना था तब मैंने उस वक्त के दिग्गज मोरारजी देसाई और चौधरी चरण सिंह को देखा था। अब राजनीति में वैसे दिग्गज देखने को नहीं मिलते हैं।"

सौगत रॉय ने साधा अमित शाह पर निशाना
तृणमूल कांग्रेस के सांसद, सौगत रॉय ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए बीजेपी के बंगाल विजय के दावे को लेकर कहा कि यहां उन्हें (बीजेपी को) उम्मीदवार नहीं मिल रहा।
यह भी देखें: बंगाल: अमित शाह के निशाने पर आईं ममता, कहा- वो CAA पर लोगों को कर रही हैं गुमराह

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में बीजेपी को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। एक उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गया अब वो एसएस अहलूवालिया को आसनसोल से लेकर आएं है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में कुछ नहीं किया इसलिए बीजेपी ने उन्हें दार्जिलिंग से लेकर वर्धमान और अब सजा के रूप में आसनसोल से चुनाव लड़ाया है। बीजेपी को अभी भी डायमंड हार्बर के लिए प्रत्याशी नही मिला है।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए टीएमसी सांसद ने कहा, "कभी अमित शाह पश्चिम बंगाल में 35 सीटें जीतने का दावा करते थे अब वो 30 सीटें बोलने लगे हैं। असल में सच्चाई यह है कि बीजेपी के पास उम्मीदवार ही नही हैं।"

NIA पर हमले को लेकर सौगत रॉय ने सीबीआई जांच पर उठाए सवाल?
टीएमसी के सबसे उम्रदराज नेता सौगत रॉय ने केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पर हमले को लेकर कहा, "मैं किसी भी सरकारी अधिकारी पे हमले का समर्थन नहीं करता हूं। ये सब अचानक हुआ था।"

उन्होंने आगे कहा, "संदेशखाली की घटना टीएमसी के लिए झटका जरूर थी, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए की बंगाल पुलिस ने ही शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया था। ममता बनर्जी ने स्थिति को अच्छे तरीके संभाला था अगर कोर्ट चाहे तो केस CBI को सौंप सकती है। महिलाओं के आरोपों की जांच जरुरी है पर CBI का सक्सेस रेट कितना है?"
यह भी देखें: 'देश-द्रोहियों का स्वर्ग बन गया है बंगाल, सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी': बीजेपी प्रत्याशी ने क्यों की ऐसी मांग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+