Lok Pal Mega Survey: पश्चिम बंगाल में TMC के साथ 'खेला', BJP को सीधा फायदा, सर्वे में बड़ा दावा
Lokpal Mega Survey: पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों लेकर एक सर्वे में बड़ा दावा किया गया है। राज्य की प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के लोगों से बाताचीत और चुनावी ट्रेंड के आधार पर तैयार की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस बार की सीटों पर टीएमसी को निराश होना पड़ सकता है। वहीं बीजेपी को इसका सीधा फायदा होने की बात कही है। सर्वे के मुताबिक इस बार टीएमसी को पश्चिम बंगाल में अधिकतम 28 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।
एजेंसी ने सर्वे के लिए प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से समान नमूने लिए। जिसके तहत प्रत्येक लोकसभा सीट पर 1350 लोगों से बात की गई। जिसके आधार पर अनुमान लगाया गया है कि इसत बार टीएमसी को नकुसान हो सकता है। टीएमसी की लोकसभा सीटें कम होने के विपरीत बीजेपी की सीटों बढ़ने वाली है।

पश्चिम बंगाल राज्य के लिए सर्वे के आंकड़े यहां देखें-
- टीएमसी 26 - 28
- बीजेपी 11 - 13
- आईएनसी 02 - 04
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में BJP ने सबको चौंकाते हुए राज्य में 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी TMC को सीटें मिली थी। बाकी दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे, जिनमें एक सीट मुर्शिदाबाद की बहरामपुर है। यहां से अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस के सांसद हैं। उसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में BJP को पश्चिम बंगाल में केवल दो सीटें ही मिली थीं। लेकिन 2024 को लेकर सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications