Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, पश्चिम बंगाल के इन जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद
West Bengal Schools: चक्रवाती तूफ़ान 'दाना' की वजह से बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवात 'दाना' में बदल सकता है, जिसके 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवाती तूफान 'दाना' बंगाल की खाड़ी में तीव्रता से बढ़ रहा है और आने वाले दिन में जमीन से टकरा सकता है।
ऐसे में पश्चिम बंगाल तूफान से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के 9 जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी आदेश में चक्रवाती तूफान 'दाना' के मद्देनजर दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
In view of Cyclonic storm ‘Dana’, schools to be closed in the districts of South 24 Parganas, North 24 Parganas, Purba Medinipur, Paschim Medinipur, Jhargram, Bankura, Hooghly, Howrah and Kolkata from October 23 to Oct 26: West Bengal Govt
— ANI (@ANI) October 22, 2024
बंगाल चक्रवात के लिए तैयार- सीएम ममता
चक्रवात दाना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य चक्रवात दाना का सामना करने के लिए तैयार है और उसने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार इस चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए तैयार है। हमने पहले ही राज्य और जिला स्तर पर एकीकृत नियंत्रण कक्ष शुरू कर दिए हैं और वे 24X7 काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर, मछुआरों को समुद्र में ना जाने के लिए कहा गया है।"
ये भी पढ़ें: चक्रवात 'दाना' लाएगा ओडिशा में तूफान, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए जरूरी अपडेट
उन्होंने कहा, "तटीय क्षेत्रों में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली लागू की गई है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को स्थिति सामान्य होने तक अपनी आँखें खुली रखने के लिए कहा गया है।"












Click it and Unblock the Notifications