चक्रवात 'दाना' लाएगा ओडिशा में तूफान, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए जरूरी अपडेट

Cyclone Dana Update News: बंगाल की खाड़ी तूफ़ान के भंवर में फंसी हुई है। दाना चक्रवात के आगमन से पूर्व ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि 3 दिनों तक राज्य के 14 जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। ज्ञात कि 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। रविवार को मौसम विभाग ने उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि दाना नामक इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावनाएं अधिक हैं। हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के निकट बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।

dana

स्कूल में छुट्टी कब तक?

चक्रवाती तूफान की आशंका के मद्देनजर ओडिशा के गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में हाई अलर्ट है। माना जा रहा है कि इन्ही जिलों में तूफान का असर अधिक दिखने वाला है। इन जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 26-27 अक्टूबर वीकेंड है, लिहाजा कक्षाएं 28 अक्टूबर सोमवार को दोबारा से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: सलमान खान के अलावा कौन-कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई के टॉप टारगेट? खुद बताई अपनी हिट-लिस्ट

चक्रवात दाना पर अब तक की अपडेट

(1) चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम मोहन चरण माझी ने कहा है कि सरकार चक्रवात दाना से उत्पन्न किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

(2) ओडिशा सरकार ने एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवाओं की टीमों को अलर्ट कर दिया है। इन दलों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह से खाली कराने की योजना है।

(3) चक्रवाती तूफ़ान का तांडव केंद्रपाड़ा, बालासोर और भद्रक जैसे तीन जिलों अधिक होगा। यहाँ बारिश से जमा होने वाले पानी की त्वरित निकासी के लिए तैयारी की जा रही है। सरकार ने सभी कृषि अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को बुनियादी सलाह जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें Ganderbal Attack: 'कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा', फारुख अब्दुल्ला की पड़ोसी मुल्क को चेतावनी

(4) चक्रवात दाना की जद में आने वाले जिलों में ऊर्जा ग्रिड और आपातकालीन ट्रांसमिशन टावर कड़ी निगरानी में हैं।

(5) ओडिशा सरकार द्वारा चक्रवात प्रभावितों के लिए सभी आवश्यक आपूर्ति और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

(6) मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजाम और जगतसिंहपुर जिलों में तूफान और बिजली गिरने समेत 20 सेमी से अधिक भारी वर्षा की अलग घटनाओं के साथ 7 से 20 सेमी की भारी से मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। .

(7) शिक्षा विभाग को सुरक्षा के नजरिये से 23 से 25 अक्टूबर तक प्रभावित होने वाले 14 जिलों के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।

(8) दाना चक्रवात से उत्पन्न समस्याओं की वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल में 450 करोड़रुपये के आधुनिक यात्री टर्मिनल का उद्घाटन टाल दिया गया है। आगामी 23 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे।

(9)ओडिशा सरकार ने राहत कार्यों के मद्देनजर सरकारी विभागों में छुट्टियाँ कर दी हैं।

यह भी पढ़ें Cyclone Dana: ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'दाना' को लेकर हाई अलर्ट, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+