राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटनाओं को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- बंगाल की स्थिति में सुधार की तत्काल आवश्यकता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में लगातार घट रही घटनाओं को लेकर राज्य की स्थिति पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय संविधान की भावना पर ध्यान देने की जरूरत है। यह मेरा कर्तव्य और दायित्व है कि संवैधानिक उल्लंघन न हो। हाल की घटनाएं दर्दनाक थीं। ऐसी घटनाओं से पहले भी, राज्य में स्थिति में सुधार की तत्काल आवश्यकता थी।

governor jagdeep dhankar again slam state condition

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और हाल की घटनाओं को लेकर राज्य पर निशाना साधते हुए औप चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लोग डर में जी रहे हैं। बंगाल अब लोकतंत्र का गैस चैंबर बन गया है। राज्य भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है।"

वहीं राज्यपाल ने सवाल उठाया कि रामपुरहाट आगजनी के पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी मिली तो चुनाव के बाद की अशांति से प्रभावित लोगों को नौकरी क्यों नहीं मिली? । राज्यपाल ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में हुई घटना को लेकर भी मुंह खोला. उन्होंने कहा, कल की हाई कोर्ट में हुई घटना अशोभनीय है, चिंता का विषय है। अगर न्याय के स्थान को इस तरह से अवरुद्ध किया गया है, तो लोकतंत्र का स्थान कहां है? यदि आप न्याय के मंदिर को कलंकित करना चाहते हैं, तो ऐसा नहीं करना चाहिए।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ गुरुवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर विधानसभा में गए थे। उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह स्पीकर के बगल में खड़े हो गए और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्फोटक शिकायतें कीं। राज्यपाल ने कहा, 'बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर है। जलाकर मार डाला जा रहा है। नौकरी भी दी जा रही है। सीबीआई जांच पर इतने सवाल क्यों? मुझे राज्य से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। लेकिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद से मतदान हिंसा में बदल गया। हालांकि, विधान सभा के अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्यपाल के आरोप निराधार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+